✕

होम / बिजनेस / इस कंपनी को मिला 120 मिलियन डॉलर का निवेश, जानें किस क्षेत्र में होगा इसका इस्तेमाल?

इस कंपनी को मिला 120 मिलियन डॉलर का निवेश, जानें किस क्षेत्र में होगा इसका इस्तेमाल?

ROADWAY SOLUTIONS INDIA INFRA LTD को मॉरीशस की AG Dynamic Funds LTD से 120 मिलियन डॉलर का फंड मिला है. इस फंड का उपयोग कंपनी अपने उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में करेगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पुणे स्थित रोडवे सॉल्यूशंस इंडिया इंफ्रा लिमिटेड (RSIIL) ने अपने उद्योग के विस्तार के लिए एजी डायनेमिक फंड्स लिमिटेड के साथ एक समझौता (एमओयू) साइन किया है. यह रणनीतिक सहयोग आरएसआईआईएल के अरबों डॉलर के लक्ष्य को हासिल करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा. आरएसआईआईएल अपनी कंपनी के विस्तार और वृद्धि के लिए मॉरीशस की एजी डायनेमिक फंड्स से शेयर के रूप में 120 मिलियन डॉलर (लगभग 1,000 करोड़ रुपये) जुटाएगी. कंपनी के पास फिलहाल लगभग 9,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर हैं.

समझौते का उद्देश्य 
जुटाए गए निवेश से विकास में तेजी आएगी और आरएसआईआईएल की बाजार में उपस्थिति मजबूत होगी. समझौते के अनुसार एजी डायनेमिक फंड्स 12.79 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए आरएसआईआईएल में 120.48 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी. दोनों कंपनियों ने रणनीतिक निवेश के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य विकास में तेजी लाना और सड़क निर्माण और विकास पर ध्यान देने के साथ रोडवे सॉल्यूशंस इंडिया इंफ्रा की बाजार उपस्थिति को मजबूत करना है.

क्या है समझौते  का लक्ष्य

साल 2017 में स्थापित पुणे स्थित आरएसआईआईएल सड़क विकास के क्षेत्र में काम करती है. वहीं, एजी डायनेमिक फंड्स लिमिटेड मॉरीशस स्थित एक भारत-केंद्रित फंडिड कंपनी है, जो प्राथमिक (प्री-आईपीओ और आईपीओ) और द्वितीयक बाजार दोनों में निवेश करता है. यह निवेश समझौता गुजरात राज्य में एनएचएआई से 4000 करोड़ से अधिक के आरएसआईआईएल के कमीशन कार्य के सफल समापन के बाद हुआ है, जिससे ऑर्डर बुक 9000 करोड़ तक पहुंच गई है. इस रणनीतिक निवेश से कंपनी 2026 तक 5,000 करोड़ रुपये का कारोबार हासिल करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने का काम करेगी. 

रोडवे सॉल्यूशंस इंडिया इंफ्रा का बयान
रोडवे सॉल्यूशंस इंडिया इंफ्रा लिमिटेड  के मैनेजिंग डायरेक्टर अमीत गढोके ने कहा कि यह समझौता विश्वास और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में प्रगति के लिए हमारे साझा दृष्टिकोण का प्रतीक है. हम एक उपयोगी साझेदारी की आशा करते हैं, जिससे दोनों कंपनियों के उद्योग को विस्तार मिलेगा.  

एजी डायनेमिक फंड्स का बयान 
एजी डायनेमिक फंड्स लिमिटेड के डायरेक्टर अश्वनी रामसूरन ने कहा कि यह निवेश केवल पूंजी निवेश नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास का भी निवेश है. आरएसआईआईएल सड़क निर्माण और विकास पर ध्यान देने के साथ उच्च गुणवत्ता वाले इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में सबसे आगे रही है. उत्कृष्टता और नवाचार के प्रति आरएसआईआईएल की प्रतिबद्धता ने इसे विभिन्न सरकारी और निजी क्षेत्र के ग्राहकों के लिए एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में प्रतिष्ठा दिलाई है. ऐसे में हम इस कंपनी के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हैं. यह समझौता दोनों कंपनियों के लिए मीलका पत्थर साबित होगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

18 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

18 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

19 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

21 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

23 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

19 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.