होम / बिजनेस / इस कंपनी को NHAI से मिला बड़ा आर्डर, क्या सोमवार को शेयरों पर दिखेगा कोई असर?

इस कंपनी को NHAI से मिला बड़ा आर्डर, क्या सोमवार को शेयरों पर दिखेगा कोई असर?

एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग को NHAI से झारखंड जमशेदपुर में एलिवेटिड कॉरिडोर के निर्माण के लिए 690.05 करोड़ रुपये का प्रोजक्ट मिला है. एक्सपर्ट्स के अनुसार इससे कंपनी के शेयरों में अधिक उछाल आ सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority Of India) ने कंस्ट्रक्शन से जुड़ी कंपनी एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग (HG Infra Engineering) को एलिवेटिड कॉरिडोर के निर्माण के लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट दिया है. इस कंपनी को एनएचएआई द्वारा ईपीसी मोड के तहत एक कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाला (एल 1) घोषित किया गया है. एनएचएआई के इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 690.50 कोरड़ रुपये है. इसके निर्माण अवधि 30 महीने की है. वहीं, एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस प्रोजेक्ट के मिलने से कंपनी के शेयरों में उछाल आ सकती है. सोमवार को बाजार खुलने पर कंपनी को काफी फायदा हो सकता है. 

क्या है प्रोजेक्ट?
एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग परचेज और कंस्ट्रक्शन (ईपीसी), सड़कों, पुलों, फ्लाईओवरों के मेंटेनेंस आदि पर काम करती है. इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी को झारखंड में 241.940 किमी से 251.961 किमी (लंबाई 10.021 किमी) तक एनएच-33 (नया एनएच-18) के जमशेदपुर खंड पर कालीमंदिर, डिमना चौक, बालीगुमा के 4 लेन वाले एलिवेटिड कॉरिडोर का निर्माण करना है. एनएचएआई के इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 690.05 करोड़ रुपये है और कंपनी की प्रोजेक्ट लागत बोली 610.11 करोड़ रुपये है. परियोजना की निर्माण अवधि 30 महीने की है.  

एक्सपर्ट बोले शेयर में आ सकती है तेज उछाल 

एचजी इंफ्रा के शेयर गुरुवार को 0.27 प्रतिशत बढ़कर 908.10 रुपये पर बंद हुए थे. बता दें, बाजार शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर भी बंद था और अब सीधे सोमवार को खुलेगा. ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि एनएचआई द्वारा मिले इस प्रोजेक्ट का असर सोमवार को बाजार में देखने को मिलेगा. इस कंपनी के शेयर में उछाल आ सकती है, जिससे इसके निवेशको को काफी लाभ हो सकता है. इस कंपनी में शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो इसमें 74.53 प्रतिशत हिस्सेदारी प्रमोटर के पास है. वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 25.47 प्रतिशत है. उधर, बाजार भी हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रहा है. बीते गुरुवार को उतार चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 33.40 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड स्तर 74,119.39 अंक पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी भी 19.50 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,493.55 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. बाजार  की स्थिति देखते हुए इसके शेयर बढ़ने की काफी संभावना है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ICAR और सेशेल्स के बीच MoU, जलवायु-अनुकूल खेती और हॉर्टिकल्चर को मिलेगा बढ़ावा

भारत और सेशेल्स ने कृषि अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं.

13 hours ago

फर्स्टक्राई समर्थित स्वारा बेबी लाएगी ₹1,000 करोड़ का IPO, सेबी के पास दाखिल किया DRHP

स्वारा बेबी डिस्पोजेबल हाइजीन उत्पादों का निर्माण करती है. कंपनी बेबी केयर, एडल्ट इनकॉन्टिनेंस और फेमिनिन हाइजीन सेगमेंट में कई प्रोडक्ट बनाती है.

13 hours ago

एनर्जी ड्रिंक बेचने के दावों पर FSSAI की नजर, रेड बुल सहित 6 बड़ी कंपनियों को जारी हुआ नोटिस

नियामक ने स्पष्ट किया है कि खाद्य उत्पादों को दवा जैसी प्रभावशीलता या विशेष स्वास्थ्य लाभ देने वाला बताना नियमों का उल्लंघन है.

14 hours ago

शिप रीसाइक्लिंग में दुनिया का हब बनेगा भारत, ₹76,000 करोड़ की योजना से 16,000 जहाजों का लक्ष्य

भारत और यूरोपीय संघ ने यूरोपीय शिप रीसाइक्लिंग रेगुलेशन (EUSRR) के तहत भारतीय शिप रीसाइक्लिंग यार्ड्स को मान्यता दिलाने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की.

16 hours ago

गोल्ड लोन में तेज उछाल पर नजर रखना जरूरी, फिर भी NBFC सेक्टर मजबूत: RBI रिपोर्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (FSR) के विश्लेषण में एलारा सिक्योरिटीज ने कहा है कि NBFC क्षेत्र की परिसंपत्ति गुणवत्ता, पूंजी स्थिति और ऋण वसूली मजबूत बनी हुई है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

एनर्जी ड्रिंक बेचने के दावों पर FSSAI की नजर, रेड बुल सहित 6 बड़ी कंपनियों को जारी हुआ नोटिस

नियामक ने स्पष्ट किया है कि खाद्य उत्पादों को दवा जैसी प्रभावशीलता या विशेष स्वास्थ्य लाभ देने वाला बताना नियमों का उल्लंघन है.

14 hours ago

ICAR और सेशेल्स के बीच MoU, जलवायु-अनुकूल खेती और हॉर्टिकल्चर को मिलेगा बढ़ावा

भारत और सेशेल्स ने कृषि अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं.

13 hours ago

OXMIQ Labs ने जुटाए 35 मिलियन डॉलर, AI चिप आर्किटेक्चर के विस्तार को मिलेगी रफ्तार

Samsung Catalyst Fund समेत कई वैश्विक निवेशकों ने किया निवेश, अब तक 60 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल

19 hours ago