होम / बिजनेस / किस शहर ने New Year पर मंगाया सबसे बड़ा ऑर्डर? Blinkit के CEO ने बताया नाम!

किस शहर ने New Year पर मंगाया सबसे बड़ा ऑर्डर? Blinkit के CEO ने बताया नाम!

Albinder ने यह भी बताया कि 2023 में नए साल की शाम को प्लेटफॉर्म पर सबसे बड़ा ऑर्डर लखनऊ से आया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नए साल की शाम यानी New Year’s Eve पर बहुत सी ई-कॉमर्स (e-commerce)कंपनियों, फूड डिलीवरी कंपनियों और कंज्यूमर इन्टरनेट स्टार्टअप्स को अपने ऑर्डर में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. अब हाल ही में Blinkit, जोमैटो (Zomato) और जेप्टो (Zepto) जैसे स्टार्टअप्स के CEOs द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर काफी आकर्षित करने वाले आंकड़े साझा किये हैं. 

ऑर्डर्स की संख्या में आया उछाल
पिछले साल के मुकाबले इस साल ऑर्डर्स की संख्या में प्रमुख रूप से इजाफा देखने को मिला है. Blinkit के CEO Albinder Dhindsa ने घोषणा कर जानकारी दी है कि 31 दिसंबर को शाम के 5:15 मिनट तक ही उन्होंने 2022 की नए साल की शाम पर प्राप्त हुए अपने कुल ऑर्डर्स की संख्या को पार कर लिया था. इसके साथ ही Albinder ने यह भी बताया कि 2023 में नए साल की शाम को प्लेटफॉर्म पर सबसे बड़ा ऑर्डर लखनऊ से आया था और इस ऑर्डर की कीमत 33,683 रुपए थी. जब भी कोई त्यौहार होता है, खेल से संबंधित कोई बड़ा आयोजन होता है या फिर नए साल का मौका होता है तो बहुत से लोग इकट्ठा होते हैं और इसीलिए इन प्लेटफॉर्म्स पर आने वाले ऑर्डर्स की कीमत में वृद्धि देखने को मिलती है. 

किन चीजों की मांग में हुई वृद्धि?
ये एक ऐसा ट्रेंड है जो सभी प्लेटफॉर्म्स पर देखने को मिलता है. स्विगी फूड मार्केटप्लेस (Swiggy Food Marketplace) के CEO रोहित कपूर बताते हैं कि टॉनिक वाटर, कॉकटेल मिक्सर्स और ग्लासों आदि से संबंधित सर्च में बढ़ोत्तरी देखने को मिलती है जिससे पता चलता है कि भारत में यह त्यौहार कुछ इस तरह मनाया गया जैसा पहले कभी नहीं मनाया गया था. 2023 में भारत का पहला यूनिकॉर्न जेप्टो (Zepto) था और 2023 के आखिरी दिन की शाम में इस प्लेटफॉर्म के ऑर्डर्स की संख्या में भी काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. जेप्टो के CEO आदित पलिचा कहते हैं कि बर्फ, आइसक्रीम और अंत समय पर दिए जाने वाले गिफ्ट आइटम्स की मांग में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. 

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म भी नहीं पीछे
अब जब सभी प्लेटफॉर्म्स पर ऑर्डर्स की संख्या में वृद्धि हुई है तो फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स कैसे पीछे रह सकते हैं? जाने-माने फ़ूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) के CEO और फाउंडर दीपिंदर गोयल बताते हैं कि कंपनी ने 2023 के आखिरी दिन की शाम पर उतने ही ऑर्डर्स की डिलीवरी की है जितने ऑर्डर्स की डिलीवरी उन्होंने 2015 से लेकर 2020 तक नए साल की शाम पर की थी. इसे आसान शब्दों में इस तरह भी कहा जा सकता है कि पांच सालों में कुल जितने ऑर्डर्स कंपनी द्वारा डिलीवर किये गए थे उतने ही ऑर्डर 2023 के आखिरी दिन पर भी डिलीवर किये गए थे.
 
यह भी पढ़ें: Eicher Motors को 130 करोड़ का टैक्स भरने के लिए भेजा गया नोटिस, क्या है पूरा मामला?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 day ago