✕

होम / बिजनेस / UP का ये शहर बनेगा नया इंडस्ट्रियल हब, 1000 करोड़ से ज्यादा का निवेश और हजारों रोजगार

UP का ये शहर बनेगा नया इंडस्ट्रियल हब, 1000 करोड़ से ज्यादा का निवेश और हजारों रोजगार

UP सरकार की नीतियों और बुनियादी ढांचे में सुधार ने निवेशकों का भरोसा जीता है, जिसका परिणाम है कि बाराबंकी अब तेजी से एक उभरता हुआ औद्योगिक हब बनने जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

उत्तर प्रदेश (UP) अब निवेशकों के लिए तेजी से उभरता हुआ पसंदीदा गंतव्य बनता जा रहा है. फिल्म, व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में राज्य का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है.  ऐसे में प्रदेश के औद्योगिक विकास की रफ्तार अब छोटे जिलों तक पहुंचने लगी है. इसी क्रम में राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले ने निवेश के नए आयाम गढ़ने शुरू कर दिए हैं. 1000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों के साथ यह जिला जल्द ही एक प्रमुख इंडस्ट्रियल हब के रूप में उभरने जा रहा है. इससे न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा, बल्कि हजारों लोगों को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे. आइए जानते हैं बाराबांकी में किस क्षेत्र में और कितना निवेश हुआ है. 

विविध सेक्टर्स में बड़े प्रोजेक्ट्स की योजना

बाराबंकी में प्रस्तावित नए औद्योगिक प्रोजेक्ट्स में हैंडलूम, सीमेंट, टेलीकॉम, एग्री बिजनेस, बॉटलिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की बड़ी कंपनियों की भागीदारी है. उत्तर प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPSIDC) को इन कंपनियों ने अपने निवेश प्रस्ताव भेजे हैं.

गणपति एग्री बिजनेस केगा 102 करोड़ का निवेश

राम सनेही घाट क्षेत्र में गणपति एग्री बिजनेस 25 एकड़ भूमि पर 102 करोड़ रुपये की लागत से चावल भूसी तेल निष्कर्षण और रिफाइनरी प्रोजेक्ट शुरू करेगी. कंपनी का दावा है कि इससे हजारों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे. वहीं, त्रिवेणी आलमारी प्राइवेट लिमिटेड ने 40 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक आलमारी विनिर्माण संयंत्र लगाने का प्रस्ताव दिया है. 250 करोड़ की लागत से लगने वाले इस प्रोजेक्ट से रोजगार के 1000 प्रत्यक्ष और 6000 अप्रत्यक्ष अवसर मिलेंगे..

सीमेंट उद्योग में 200 करोड़ रुपये का निवेश

सिंघानिया सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड 200 करोड़ रुपये के निवेश से 25 एकड़ क्षेत्र में सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट स्थापित करने जा रही है. इससे लगभग 300 प्रत्यक्ष और 2000 अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होंगे. वहीं, आर.के. हैंडलूम एसेसरीज प्राइवेट लिमिटेड ने स्टॉल, स्कार्फ और गारमेंट्स के उत्पादन के विस्तार के लिए 30,000 वर्ग मीटर भूमि की मांग की है. यह प्रोजेक्ट 300 से अधिक लोगों को रोजगार देगा.

शालीमार ग्रुप और राजस्थान लिकर का बड़ा निवेश

शालीमार ग्रुप की दो कंपनियां, शालीमार कंक्रीट प्रोडक्ट्स और शालीमार वाटर टैंक 25-25 एकड़ भूमि पर टेलीकॉम यूनिट और बॉटलिंग प्लांट स्थापित करेंगी, जिससे प्रत्येक प्लांट से 225 प्रत्यक्ष और 1000 अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है. वहीं, राजस्थान लिकर लिमिटेड 400 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय से 40 एकड़ भूमि पर 200 केएलपीडी क्षमता वाली अनाज आधारित डिस्टिलरी और बॉटलिंग प्लांट लगाएगी। इससे करीब 2500 लोगों को रोजगार मिलेगा.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

1 day ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

1 day ago

त्योहारी सीजन से पहले फ्लिपकार्ट की बड़ी तैयारी, 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट बढ़ी वेयरहाउसिंग क्षमता

लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के कई नए इलाकों तक पहुंचा ‘द बिग बिलियन डेज’; ईकार्ट नेटवर्क में जुड़े 750 से ज्यादा नए पिन कोड

1 day ago

अडानी ग्रुप को सेबी से बड़ी राहत, MPS मामले में 4 कंपनियों ने ₹1.48 करोड़ में किया सेटलमेंट

अडानी ग्रुप से जुड़े मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 सितंबर को दो अहम आदेश जारी किए.

1 day ago

बैंकिंग से कमाई तक: महिला CSPs कैसे बना रही हैं अपनी आर्थिक पहचान

विश्व बैंक के ग्लोबल फिनडेक्स 2025 के मुताबिक, 2024 में भारत में 89.2 फीसदी महिलाओं और 88.8 फीसदी पुरुषों के पास किसी वित्तीय संस्थान या मोबाइल मनी सेवा में खाता था. यानी खाता स्वामित्व के मामले में महिलाओं और पुरुषों के बीच अंतर लगभग खत्म हो चुका है.

1 day ago


बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

4 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

1 hour ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 hour ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

4 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

5 hours ago