✕

होम / बिजनेस / कर्मचारियों की दिवाली से पहले ही मनी दिवाली, इस कंपनी ने गिफ्ट में बांटीं कार और बाइक 

कर्मचारियों की दिवाली से पहले ही मनी दिवाली, इस कंपनी ने गिफ्ट में बांटीं कार और बाइक 

फेस्टिवल सीजन में चेन्नई स्थित एक कंपनी के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है. कंपनी ने कर्मचारियों को कार और बाइक गिफ्ट किए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

चेन्नई स्थित एक कंपनी के कर्मचारियों की दिवाली से पहले ही दिवाली मन गई है. इस स्ट्रक्चरल डिजाइन कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 28 कारें और 29 बाइक उपहार में दी हैं. Team Detailing Solutions के मालिक एवं MD श्रीधर कन्नन का मानना है कि इससे कर्मचारी और भी बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित होंगे. उन्होंने कहा कि हमारे कर्मचारियों ने पूरी मेहनत से काम किया है और यह कंपनी की तरफ से उन्हें एक छोटा सा गिफ्ट है. 

भावुक हुए कर्मचारी 
Team Detailing Solutions द्वारा कर्मचारियों को जो कारें दी गईं हैं उनमें इनोवा, एक्सटर, क्रेटा, i20,ब्रेज़ा और अर्टिगा के लेकर मर्सिडीज बेंज तक शामिल हैं. कंपनी के मुताबिक, जिन कर्मचारियों को संस्थान में 9 साल से अधिक हो गए हैं उन्हें कार और सात साल से अधिक समय से काम कर रहे कर्मचारियों को टू-व्हीलर  गिफ्ट के तौर पर दिए गए हैं. श्रीधर कन्नन ने कर्मचारियों और उनके परिवार को इस सरप्राइज के बारे में बताए बिना आमंत्रित किया था. जब उन्होंने इस गिफ्ट का ऐलान किया तो कर्मचारी और उनके परिवार भावुक हो गए.

4 से 180 कर्मचारी तक
कंपनी के मालिक श्रीधर कन्नन ने कहा कि Team Detailing Solutions की शुरुआत 2005 में केवल चार कर्मचारियों से हुई थी और अब दो साइटों पर 180 कर्मचारी हैं.​ उन्होंने बताया कि अब तक हमने 30 कर्मचारियों को कार और 74 को दोपहिया वाहन उपहार में दिए हैं. कन्नन ने आगे कहा कि यहां काम करने वाले सभी लोग ग्रामीण पृष्ठभूमि से हैं. ऐसे में हम उन्हें बाइक और कार देकर उनके जीवन स्तर को और बेहतर बनाना चाहते हैं.

शादी के लिए 1 लाख
श्रीधर कन्नन ने कहा कि कर्मचारी कई सालों से मेरे साथ काम कर रहे हैं. हमारे बीच एक परिवार जैसा रिश्ता बन गया है. यही वजह है कि कंपनी कर्मचारियों को उनकी शादी के मौके पर सहायता राशि के रूप में 50000 रुपए भी प्रदान करती आई है. इस वर्ष से इस राशि बढ़ाकर 1 लाख रुपए कर दिया गया है. अपने कर्मचारियों का ख्याल रखने के लिए  श्रीधर कन्नन की जमकर तारीफ हो रही है. लोगों का कहना है कि ऐसे समय में जब कंपनियां सैलरी के लिए भी कर्मचारियों को लटकाती हैं, श्रीधर कन्नन का कार और बाइक गिफ्ट करना दर्शाता है कि उन्हें वाकई अपने कर्मचारियों की फ़िक्र है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

12 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

13 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

13 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

16 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

18 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

19 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

13 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

13 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

14 hours ago