होम / बिजनेस / ये कार कंपनी दे रही है 2 लाख रुपये तक का डिस्‍काउंट, जानिए क्‍या है ये ऑफर 

ये कार कंपनी दे रही है 2 लाख रुपये तक का डिस्‍काउंट, जानिए क्‍या है ये ऑफर 

कंपनी अपने एंट्री मॉडल से लेकर दो अन्‍य मॉडलों पर भारी छूट दे रही है. ये ऑफर 2 लाख रुपये से शुरू होकर 11 लाख रुपये तक जाता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अमेरिका की कार कंपनी जीप अपने कुछ मॉडल पर बड़ा डिस्‍काउंट देने जा रही है. कंपनी ये डिस्‍काउंट ऑफर ग्राहकों को लुभाने के लिए दे रही है. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि देश के सभी राज्‍यों के लिए ये ऑफर एक जैसा नहीं है कहीं आपको ज्‍यादा फायदा मिल सकता है तो कहीं कम फायदा मिल सकता है. ऑफर की सीमा कारों के स्‍टॉक पर निर्भर करती है. 

ऑफर वाला महीना है अप्रैल 
अगर आप कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आप जीप कंपनी के इस ऑफर को चेक सकते हैं जो वो जीप मेरिडीयन (Jeep Meridian) पर दे रही है. सबसे पहले आपको इस गाड़ी के फीचर के बारे में बताते हैं जिसमें 2.0 लीटर का इंजन, जो 170 HP की हार्स पॉवर पैदा करता है. मौजूदा समय में इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 33.60 लाख रुपये से लेकर 36.97 लाख रुपये तक है. कंपनी इस महीने अधिकतम 2.80 लाख रुपये तक ऑफर दे रही हैं. इसमें कैश डिस्‍काउंट, एक्‍सचेंज बोनस, कारपोरेट बोनस, 3 साल का फ्री मेंटिनेंस से लेकर 2 साल की एक्‍सटेंडेड वारंटी भी शामिल है. 

ये भी पढ़ें: कम नहीं हो रही हैं केजरीवाल की परेशानियां, अब लगा ये झटका

Jeep अपने इस मॉडल पर भी दे रही है छूट 
अमेरिकी कार कंपनी Jeep अपने शुरूआती मॉडल कंपास पर भी डिस्‍काउंट दे रही है. अगर आप इसे खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसमें आप 1.55 लाख रुपये का डिस्‍काउंट पा सकते हैं. कंपनी इस कार पर भी मेरीडियन की तरह डिस्‍काउंट दे रही है. लेकिन कंपास पर मिलने वाले ऑफरों में 2 साल की एक्‍सटेंडेड वारंटी भी शामिल है. Jeep की कंपास के मुकाबले देश में टाटा की हैरियर और महिंद्रा की XUV 700 जैसी कारें शामिल हैं. मौजूदा समय में इसकी कीमत 20.69 लाख से लेकर 30.19 लाख रुपये तक जाती हैं. 

नए मॉडल लाने की हो रही है तैयारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी आने वाले दिनों में इन मॉडलों के नए वर्जन लाने की तैयारी कर रही है. उससे पहले कंपनी ऑफर देकर अपने पुराने मॉडलों की सेल में इजाफा करना चाहती है. कंपनी ग्रैंड चैरोकी (Grand Cherokee)  जैसे मॉडलों पर भी डिस्‍काउंट देने की तैयारी कर रही है. इस कार पर कंपनी 11.85 लाख रूपये का डिस्‍काउंट देने की तैयारी कर रही है. इस कार की एक्‍स शो रूम कीमत 68.50 लाख रुपये है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

उबर ने सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया, ‘रिकॉर्ड माई राइड’ और एम्बुलेंस सहायता फीचर लॉन्च

राइड-हेलिंग सुरक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने वाले ये उद्योग में पहली बार पेश किए गए फीचर हैं. कंपनी ने पूरे राइड-हेलिंग उद्योग में सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

5 hours ago

सड़क हादसों से GDP को 3% की चोट, गडकरी ने सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर

गडकरी ने बताया कि बेहतर और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए देश में 2,500 ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं.

5 hours ago

Zee को मिला Invesco का साथ, सरकार ने मंजूर किया ₹418 करोड़ का FDI

सरकार से 418 करोड़ रुपये के FDI को मंजूरी मिलने के बाद Invesco की करीब तीन साल बाद Zee Entertainment में वापसी हो गई है.

8 hours ago

भारत की चेतना पर युद्ध

यह कोई आर्थिक हमला नहीं है. यह राजनीतिक हमला भी नहीं है. बल्कि यह एक सतत, बहु-मोर्चीय अभियान है जिसका उद्देश्य एक राष्ट्र का स्वयं पर से विश्वास खत्म करना है और इसका समय भी संयोग नहीं है.

9 hours ago

अडानी के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी MSC, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल शिपिंग हब

MSC की टर्मिनल कंपनी TiL खरीदेगी 49% हिस्सेदारी. 2.85 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाली इस साझेदारी से चीन और मध्य-पूर्व के बड़े पोर्ट्स को मिलेगी चुनौती.

10 hours ago

बड़ी खबरें

अडानी के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी MSC, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल शिपिंग हब

MSC की टर्मिनल कंपनी TiL खरीदेगी 49% हिस्सेदारी. 2.85 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाली इस साझेदारी से चीन और मध्य-पूर्व के बड़े पोर्ट्स को मिलेगी चुनौती.

10 hours ago

उबर ने सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया, ‘रिकॉर्ड माई राइड’ और एम्बुलेंस सहायता फीचर लॉन्च

राइड-हेलिंग सुरक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने वाले ये उद्योग में पहली बार पेश किए गए फीचर हैं. कंपनी ने पूरे राइड-हेलिंग उद्योग में सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

5 hours ago

सड़क हादसों से GDP को 3% की चोट, गडकरी ने सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर

गडकरी ने बताया कि बेहतर और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए देश में 2,500 ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं.

5 hours ago

रवि अग्रवाल को फिर मिली CBDT चेयरमैन की जिम्मेदारी, केंद्र सरकार ने छह महीने का कार्यकाल बढ़ाया

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 31 दिसंबर 2026 तक संविदा आधार पर पुनर्नियुक्ति को दी मंजूरी

7 hours ago

Zee को मिला Invesco का साथ, सरकार ने मंजूर किया ₹418 करोड़ का FDI

सरकार से 418 करोड़ रुपये के FDI को मंजूरी मिलने के बाद Invesco की करीब तीन साल बाद Zee Entertainment में वापसी हो गई है.

8 hours ago