होम / बिजनेस / बिजली की रफ्तार से भागे NTPC के शेयर, इस ब्रोकरेज फर्म ने कहा - खरीद डालो
बिजली की रफ्तार से भागे NTPC के शेयर, इस ब्रोकरेज फर्म ने कहा - खरीद डालो
सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी एनटीपीसी के लिए आज का दिन अच्छा रहा. कंपनी के शेयरों ने अपना 52 वीक का नया रिकॉर्ड बनाया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
पावर सेक्टर की लीडिंग कंपनी NTPC के शेयरों में आज अच्छा-खासा उछाल देखा गया. कंपनी के शेयर 4 जनवरी को 5 प्रतिशत तक उछल गए. इतना ही नहीं, आज कंपनी के शेयरों ने 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर भी बना लिया. हालांकि, बाद में इसमें कुछ नरमी आई और यह की बढ़त के साथ 3.53% 317 रुपए पर बंद हुए. NTPC के शेयरों की इस चाल को देखते हुए ब्रोकरेज Axis Securities ने इसे Buy रेटिंग दी है.
एक साल में 86.58% रिटर्न
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Axis Securities ने NTPC के शेयर के लिए 'Buy' रेटिंग देते हुए टार्गेट प्राइज 345 रुपए प्रति शेयर रखा है. यानी फर्म को इस शेयर के 345 रुपए के भाव पर पहुंचने की उम्मीद है. आज दिन में कंपनी का शेयर 310.90 रुपए पर खुला. इसके बाद करीब 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ इसने अपना 52 सप्ताह का नया हाई 321.75 रुपए बनाया. NTPC के शेयरों में पिछले 5 कारोबारी सत्रों में 1.36% की मजबूती आई है. इसी तरह, बीते एक महीने में इसने 11.05%, छह महीनों में 63.91% और एक साल में 86.58% का रिटर्न दिया है.
ये भी पढ़ें - कल गर्दिश में थे सितारे, आज पूरी कायनात है साथ; Adani ने लगा दी पैसों की ढेरी
इतना हो गया मार्केट कैप
शेयरों में आई बढ़त के साथ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर कंपनी का मार्केट कैप 3,08,402.47 करोड़ रुपए पहुंच गया है. Axis Securities की रिपोर्ट बताती है कि कनवेंशनल पावर में NTPC के पोर्टफोलियो ने एक मजबूत कॉस्ट-प्लस बिजनेस मॉडल के साथ कंपनी को अच्छी पोजिशन दिलाई है. मौजूदा बिजली घाटे की भरपाई के लिए थर्मल कैपेक्स रिवाइवल कंपनी की मदद करेगा. बता दें कि NTPC की लगभग 10 GW की थर्मल कैपेसिटी निर्माणाधीन है और इसके FY2026 तक शुरू होने की उम्मीद है.
अलग होगा ग्रीन एनर्जी कारोबार
वहीं, सरकारी स्वामित्व वाली एनटीपीसी (NTPC) अपने ग्रीन एनर्जी कारोबार को लेकर बड़ी योजना पर काम कर रही है. कंपनी अगले एक-दो सालों में ग्रीन एनर्जी कारोबार को अलग करके शेयर बाजार में सूचीबद्ध करा सकती है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि NTPC इस तरह अपने अलग-अलग कारोबारों पर पूरी तरह फोकस कर पाएगी और किसी एक कंपनी की परेशानियों से दूसरी का कारोबार भी प्रभावित नहीं होगा. NTPC के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर गुरदीप सिंह ने हाल ही में कहा था कि कंपनी को देश में बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर में 30 से 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी अनुमान है. कंपनी खपत के अनुसार बिजली की मांग को स्थिर बना रही है. साथ ही वो यह भी सुनिश्चित करेगी कि मांग बढ़ने पर सस्ती बिजली उपलब्ध हो सके.
टैग्स