✕

होम / बिजनेस / 1 घंटे में ग्रासरी डिलीवरी करने की ये रिटेल कंपनी कर रही है तैयारी, कब से शुरू होगी सेवा? 

1 घंटे में ग्रासरी डिलीवरी करने की ये रिटेल कंपनी कर रही है तैयारी, कब से शुरू होगी सेवा? 

रिलायंस अपनी रिटेल कंपनी के जरिए जिस सेवा की शुरुआत करने जा रहा है बाजार में पहले ही उसे मुहैया कराने वाली कई कंपनियां काम कर रही हैं. ऐसे में कंपनी के सामने चुनौती आ सकती है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की बड़ी रिटेल कंपनी रिलायंस आने वाले दिनों में आपके घर के राशन को ऑर्डर करने के साथ 1 घंटे में आपके घर डिलीवर करने की योजना बना रही है. मौजूदा समय में ब्लिंकिट, इंस्‍टामार्ट और जेप्‍टो जैसी कंपनियां 10 मिनट में डिलीवरी कर रही हैं. ऐसे में रिलायंस के सामने ये लक्ष्‍य बड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. हालांकि रिलायंस ने नवी मुंबई में इस लक्ष्‍य को लेकर काम करना भी शुरू कर दिया है. कंपनी इसे पूरे देश में लागू करने की तैयारी कर रही है. 

आखिर क्‍या है रिलायंस का प्‍लान 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस आने वाले समय में कंज्‍यूमर के द्वारा ऑर्डर किए जाने के 1 घंटे के अंदर उसे डिलीवर किया जाए. कंपनी ने मुंबई और नवी मुंबई क्षेत्र में इसे लेकर पायलट प्रोजेक्‍ट की शुरुआत कर दी है. रिपोर्ट के अनुसार जियोमार्ट में हायपरलिंक की शुरुआत की गई है. कंपनी इस लक्ष्‍य के साथ काम कर रही है कि किसी भी ऑर्डर को 1 घंटे के अंदर पूरा कर दिया जाए. मौजूदा समय में कंपनी का किसी भी सामान की डिलीवरी के लिए निर्धारित समय 12 घंटे का है. लेकिन अब कंपनी उसे 1 घंटे तक लाने की तैयारी कर रही है. 

ये भी पढ़ें: Moody’s ने किया आगाह, इस वजह से भारत की साख पर लग सकता है दाग

जहां जियोमार्ट नहीं होगा वहां ऐसे होगी डिलीवरी 
कंपनी 1 घंटे में सामान डिलीवर करने की योजना बना तो रही है लेकिन अभी पूरे देश में जियोमार्ट की चेन मौजूद नहीं है. ऐसे में कंपनी जियोमार्ट से जुड़ने वाले रिटेल स्‍टोर को भी इसमें शामिल करने की योजना बना रही है. इसके जरिए वो ऑर्डर को पूरा कर सके. कंपनी आने वाले दिनों में इलेक्‍ट्रानिक वस्‍तुओं के मामले में भी स्‍थानीय स्‍तर पर कदम उठाने की तैयारी कर रही है. 

10 मिनट में कंपनियां कर रही हैं ऑर्डर की डिलीवरी 
मौजूदा समय में ऐसा नहीं है कोई भी 1 घंटे में सामान डिलीवर ना कर रहा हो. अभी बाजार में ब्लिंकिट, स्विगी इंस्‍टामार्ट, और जेप्‍टो जैसी कंपनियां भी 10 मिनट में डिलीवरी कर रही हैं. ऐसे में रिलायंस को इन कंपनियों से प्रतिस्‍पर्धा मिल सकती है. बाजार में एक प्रयोग के लिए रिलायंस रिटेल पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है. कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजों पर नजर डालें तो कंपनी के मुनाफे में बड़ा इजाफा देखा गया है. कंपनी के मुनाफे में 31.9 प्रतिशत के इजाफे के साथ ये 3165 करोड़ रुपये तक पहुंचा है.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

37 minutes ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

48 minutes ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

2 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

3 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

6 hours ago

बड़ी खबरें