✕

होम / बिजनेस / RBI की कार्रवाई से इस बैंक को लगा बड़ा झटका, लगातार गिर रहे शेयर!

RBI की कार्रवाई से इस बैंक को लगा बड़ा झटका, लगातार गिर रहे शेयर!

J&K बैंक का चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में प्रॉफिट 26.2 प्रतिशत बढ़कर 531 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 421.08 करोड़ रुपये था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियामकीय अनुपालन में कमियों के लिए जम्मू एवं कश्मीर बैंक (J&K Bankl) के खिलाफ बीते शुक्रवार यानी 24 जनवरी, 2025 को बड़ी कार्रवाई की, जिसका असर बैंक के शेयर भी पड़ी है. शुक्रवार को ट्रेडिंग के अंत में बैंक के शेयर में गिरावट आई और इसकी कीमत करीब 2 प्रतिशत गिरकर 90 रुपये पर आ गई. वहीं, सोमवार को भी कारोबारी सत्र के दौरान बैंक के शेयर में लगातार गिरावट देखनो को मिल रही है. तो आइए जानते हैं आरबीआई ने बैंक के खिलाफ क्या कार्रवाई की है और अब इसके शेयर का क्या हाल है? 

शेयर में लगातार गिरावट

सोमवार को खबर लिखने तक जे एंड के बैंक के शेयर 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.75 रुपये पर कारोबार करते दिखे. वहीं, फरवरी 2024 में यह शेयर 152.45 रुपये तक पहुंच गया था. यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है. वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 86.70 रुपये है. 

आरबीआई ने की ये कार्रवाई
जम्मू-कश्मीर बैंक पर वित्तीय समावेशन- बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट (बीएसबीडीए), केवाईसी और ऋण और अग्रिम, वैधानिक और अन्य प्रतिबंध से संबंधित कुछ मानदंडों के उल्लंघन के लिए 3.31 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा, आरबीआई ने बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक पर जुर्माना लगाया है. रिजर्व बैंक ने कहा कि बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के कुछ प्रावधानों का पालन नहीं करने के लिए बैंक ऑफ इंडिया पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. वहीं, सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक पर 1.63 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है.

दिसंबर तिमाही के नतीजे
जम्मू-कश्मीर बैंक का चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में मुनाफा 26.2 प्रतिशत बढ़कर 531 करोड़ रुपये हो गया जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 421.08 करोड़ रुपये था. चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में बैंक का मुनाफा 32.7 प्रतिशत बढ़कर 1,497.92 करोड़ रुपये हो गया है, जो इसकी लगातार हो रही वृद्धि को दर्शाता है. पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 1,128.60 करोड़ रुपये था.

बैंक में एलआईसी की बड़ी हिस्सेदारी
बैंक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो प्रमोटर्स के पास 59.40 प्रतिशत हिस्सेदारी है. वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 40.60 प्रतिशत है. बैंक में एलआईसी पब्लिक शेयरहोल्डर है. एलआईसी के पास 1.33 प्रतिशत हिस्सेदारी या 1,46,41,715 शेयर हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

4 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

7 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

8 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

4 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

4 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

8 hours ago