✕

होम / बिजनेस / बंद होने की कगार पर खड़ी इस एविएशन कंपनी को मिला 60 दिनों का वरदान, क्‍या बन पाएगी बात? 

बंद होने की कगार पर खड़ी इस एविएशन कंपनी को मिला 60 दिनों का वरदान, क्‍या बन पाएगी बात? 

पिछले साल खुद इस कंपनी ने एनसीएलटी में दिवालिया याचिका को दायर किया था. कंपनी पर 6000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का बकाया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एनसीएलटी में दिवालिया मामले का सामना कर रही एविएशन कंपनी गो एयर को ट्राइब्‍यूनल ने 60 दिन का और समय दे दिया है. कंपनी को इस संकट से निपटने के लिए अब तक 4 बार समय मिल चुका है. इससे पहले कंपनी को 4 अप्रैल तक का समय दिया गया था लेकिन अब इसमें 60 दिन का और इजाफा कर दिया है. ये स्थिति तब है जब कंपनी के सारे प्‍लेन अदालत के आदेश के बाद डी रजिस्‍टर हो चुके हैं. 

खुद ही इन्‍सॉल्‍वेंसी के लिए किया था आवेदन 
कंपनी की ओर से खुद ही पिछले साल 2 मई को इन्‍सॉल्‍वेंसी के लिए आवेदन किया गया था. उसके बाद से अब तक कई कंपनियां इस जमींदोज एयरलाइन की संकट मोचन बनकर सहायता के लिए आगे तो आई हैं लेकिन बात बन नहीं पाई. इसका नतीजा ये हुआ कि एक अदद संकटमोचन की तलाश कर रही इस कंपनी को अदालत से बार बार समय मिल रहा है. कंपनी को अब तक 4 बार एक्‍सटेंशन मिल चुका है.

ये भी पढ़ें: अग्निवीर योजना में बदलावों पर चर्चा गर्म, क्‍या बदल जाएगी ये केन्‍द्र की ये स्‍कीम 

कंपनी के सारे प्‍लेन हो चुके हैं डी रजिस्‍टर 
गो फर्स्‍ट को ऑपरेशन के लिए 14 विमानन कंपनियों ने विमान लीज पर दिए थे. लेकिन विवाद सुलझता ना देख विमान देने वाली 14 कंपनियों ने इसके लिए पिछले साल दिल्‍ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. जिन कंपनियों ने विमान लीज पर दिए थे उनमें एसएमबीसी एविएशन कैपिटल लिमिटेड, स्‍काई लीजिंग, जीवाई एविएशन लीज, एसीजी एयरक्राफ्ट लीजिंग, बीओसी एविएशन, और चाइना डेवलपमेंट बैंक फाइनेंशियल लीजिंग कंपनी शामिल थी. 

गो फर्स्‍ट पर इतने करोड़ का है बकाया
गो फर्स्ट पर अपने लेंडर्स का 6,521 करोड़ रुपए बकाया है. गो फर्स्‍ट पर जो 6521 करोड़ रुपये बकाया है उसमें सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का सबसे ज्यादा 1,987 करोड़ रुपए का एक्सपोजर था, इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा का 1,430 करोड़ रुपए, डॉयचे बैंक का 1,320 करोड़ रुपए और IDBI बैंक का 58 करोड़ रुपए बकाया था. गो फर्स्‍ट का कहना था कि इंजनों की सप्‍लाई न होने के कारण उसे अपना ऑपरेशन बंद करने पड़े हैं. इंजन बनाने वाली कंपनी प्रैट एंड व्हिटनी को इंजन की सप्‍लाई करनी थी. लेकिन उसने समय पर इंजन की सप्‍लाई नहीं की तो कंपनी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

8 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

13 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

13 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

15 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

8 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

13 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

13 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

15 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

19 hours ago