✕

होम / बिजनेस / इस ऑटोमोबाइल कंपनी ने लॉन्‍च किया बायोगैस प्‍लांट, ऐसे कार्बन को जीरो करने की है तैयारी

इस ऑटोमोबाइल कंपनी ने लॉन्‍च किया बायोगैस प्‍लांट, ऐसे कार्बन को जीरो करने की है तैयारी

कंपनी आने वाले वर्ष में अपने रिन्‍यूएबल एनर्जी बैंक को 43.2 मेगावॉट तक ले जाने की तैयारी कर रही है. कंपनी 2050 तक जीरो कार्बन एमिशन की ओर आगे बढ़ रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कार्बन एमिशन को कम करने की दिशा में कई कंपनियां तेजी से काम कर रही हैं. इसी कड़ी में देश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अपने मानेसर प्‍लांट में एक बॉयोगैस का प्‍लांट शुरू किया है. इस प्‍लांट के जरिए कंपनी 0.2 टन का उत्‍पादन प्रतिदिन करेगी. कंपनी इस बॉयोगैस प्‍लांट को मानेसर प्‍लांट में इस्‍तेमाल होने वाले वेस्‍ट के जरिए चलाएगी. कंपनी ने इसके लिए भारत सरकार रिन्‍यूएबल एनर्जी मंत्रालय से भी मदद ली है. 

कितना कार्बन उत्‍सर्जन हो सकेगा कम 
मारुति सुजुकी के मानेसर में लगाए जाने वाले इस प्‍लांट से हर दिन 0.2 टन और सालाना 1 लाख स्‍टैंडर्ड क्‍यूबिक मीटर बॉयोगैस को सालाना पैदा किया जा सकेगा. कंपनी अपने इस प्‍लांट के जरिए 2050 तक कार्बन एमिशन को जीरो करने के लक्ष्‍य के साथ आगे बढ़ रही है. ये इस तरह का पहला प्‍लांट है जिसे पायलट प्रोजेक्‍ट के तौर पर शुरू किया जा रहा है. कंपनी की ओर से इससे पहले 2023-24 में रिन्‍यूएबल एनर्जी के लिए 120.8 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. कंपनी अगले तीन सालों में इस पर 450 करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी कर रही है. 

ये भी पढ़ें: वर्ल्‍ड टायर इंडस्‍ट्री के टॉप 10 में शामिल हैं भारत की ये 4 कंपनिया, जानिए कौन हैं ये ?

क्‍या बोले कंपनी एमडी और सीईओ? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस प्‍लांट के बारे में बताते हुए मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ हिसाशी टेकुची ने रिन्‍यूएबल एनर्जी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, कि इसमें सबसे अहम ऊर्जा का उत्‍पादन है. जैसे-जैसे हम 2030-31 तक अपनी उत्पादन क्षमता लगभग 2 मिलियन से 4 मिलियन तक बढ़ाएंगे, हम अपने परिचालन में नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों की हिस्सेदारी को और बढ़ाते चले जाएंगे. मारुति सुजुकी अपने इस प्रयास के जरिए 2050 तक सस्‍टेनेबल एनर्जी को लाने के साथ कार्बन एमिशन जीरो करने पर काम कर रही है. हम अपने उत्‍पाद के लिए कई टेक्‍नोलॉजी लाने की तैयारी कर रहे हैं. हम और भी तरीकों से रिन्‍यूएबल एनर्जी को बढ़ाने पर काम कर रहे हैं 

दूसरे साधनों से भी बढ़ा रहे हैं रिन्‍यूएबल एनर्जी 
मारुति सुजुकी अपने मानेसर और खरखौदा प्‍लांट को सस्‍टेनेबल एनर्जी से लैस करने के लिए कई अन्‍य साधनों के जरिए रिन्‍यूएबल एनर्जी पैदा कर रहा है. कंपनी वर्ष 2023-24 में सोलर एनर्जी क्षमता को 43.2 मेगावॉट तक बढ़ा चुकी है. कंपनी अपने मानेसर प्‍लांट में 15 मेगावॉट एनर्जी को और खरखौदा प्‍लांट में 20 मेगावॉट एनर्जी को बढ़ाने पर काम कर रही है. कंपनी का लक्ष्‍य वित्‍त वर्ष 2024-25 तक इसे 78.2 मेगावॉट ले जाने की तैयारी कर रही है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

16 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago