✕

होम / बिजनेस / इस अथॉरिटी ने पेश किया अब तक का सबसे बड़ा बजट, जानें विकास को कैसे मिलेगी रफ्तार

इस अथॉरिटी ने पेश किया अब तक का सबसे बड़ा बजट, जानें विकास को कैसे मिलेगी रफ्तार

उत्तर प्रदेश की इस अथॉरिटी ने अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया है. यह बजट औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जेवर एयरपोर्ट के आसपास के इलाकों को विकसित करने और आद्योगिक विकास को नए आयाम देने के लिए यमुना ऑथारिटी ने एक मेगा बजट को मंजूरी है. इस मेगा बजट से यमुना ऑथारिटी क्षेत्र में नए औद्योगिक और आवासीय सेक्टरों का विकास किया जाएगा. यमुना अथॉरिटी की बैठक में वित्तीय वर्ष 2024- 25 का 9,992 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया, जो अब तक का सबसे बड़ा बजट है.

औद्योगिक विकास पर खर्च होगा बजट

यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉक्टर अरुण वीरसिंह ने बताया कि, वित्त वर्ष 2023-24 के 5624.85 करोड़ रुपये के बजट के मुकाबले 4332.35 करोड़ की वृद्धि हुई है. बजट में 9,957.21 करोड़ रुपये के खर्च करने के प्रस्ताव पारित किए गए हैं. यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में नए औद्योगिक और आवासीय सेक्टरों का विकास किया जा रहा है. इसके लिए 1,948.55 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. चालू वित्त वर्ष के मुकाबले अगले वित्त वर्ष में विकास और निर्माण कार्यों पर 173%  अधिक खर्च किया जाएगा.

नमो भारत ट्रेन के लिए 300 करोड़ रुपये

यमुना अथॉरिटी मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी पर जोर दे रहा है. अथॉरिटी ने अपने बजट में 702 करोड़ रुपए जेवर एयरपोर्ट परियोजना के तीसरे चरण के लिए दिया है. गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक प्रस्तावित नमो भारत रेल के लिए 300 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. इस परियोजना से गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी क्षेत्र को फायदा मिलेगा. 

जेवर एयरपोर्ट के लिए 702 करोड़ का बजट

यमुना अथॉरिटी क्षेत्र के जेवर इलाके में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जा रहा है. इसका पहला फेज पूरा होने वाला है. जल्दी दूसका फेज पर काम शुरू होगा. हवाईअड्डा परियोजना में यमुना अथॉरिटी 17.5 का हिस्सेदार है. इस बज में जेवर एयरपोर्ट से जुड़ा प्रस्ताव पेश किया गया. अगले वित्त वर्ष के दौरान यमुना अथॉरिटी जेवर एयरपोर्ट के लिए 702 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा. 

9,992.24 करोड़ रुपये की आय संभावित 

यमुना अथॉरिटी के सीईओ ने बताया कि अगले वित्त वर्ष के दौरान विकास प्राधिकरण 9,992.24 करोड़ रुपये की रिवेन्यू रिसिप्ट करेगा. इनमें भूमि आवंटन के जरिए 7,635 करोड़ रुपये की आय होगी. यह पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 102 प्रतिशत ज्यादा रहने का अनुमान है. लीज़ रेंट और दूसरे शुल्कों के माध्यम से 706 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है. पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 222% ज्यादा आय होने का अनुमान है. इस तरह अगले वित्त वर्ष के दौरान 9,992.24 करोड़ रुपये ऑथारिटी अर्जित करेगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

22 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

22 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

23 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

23 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.