होम / बिजनेस / Third Wave Coffee ने जुटाए 35 मिलियन डॉलर, ये करने जा रही है कंपनी 

Third wave Coffee ने जुटाए 35 मिलियन डॉलर, ये करने जा रही है कंपनी 

Third wave Coffee ने पिछले एक साल में 5 गुनाा स्‍पीड से तेजी हासिल की है. कंपनी अब तक दिल्‍ली, हैदराबाद, मुंबई से लेकर कई नामी शहरों में 100 से ज्‍यादा स्‍टोर खोल चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Zerodha के मालिक निखिल कामथ द्वारा समर्थित Third Wave Coffee के हाथ फ्रेश राउंड की फंड रेजिंग में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. Third wave Coffee ने Creaegis से सी राउंड की फंडिंग में 35 डॉलर मिलियन का फंड जुटाया है. कंपनी की ओर से दी जानकारी के अनुसार कंपनी इस फंड को कई तरह के उद्देश्‍य में खर्च करने जा रही है. इनमें तकनीकी विकास से लेकर सप्‍लाई चेन में सुधार करने जैसे काम करने जा रही है. 

क्‍या बोले  Third wave Coffee के को फाउंडर? 
Third wave Coffee के को-फाउंडर सुशांत गोयल ने कहा कि क्विक सर्विस रेस्‍टोरेंट का बाजार भारत में तेजी से उभर रहा है. उन्‍होंने कहा कि हमने पिछले साल पांच गुना तक की बढ़ोतरी की है और हमने अपने श्रृंखलाओं का तेजी से विस्‍तार किया है. ये खबर बाजार में तब आई है जब कुछ दिन पहले ही Third wave Coffee की प्रतिद्वंदी ब्‍लू टोकाई ने दीपिका पादुकोण से 30 मिलियन डॉलर का फंड जुटाया है. सुशांत गोयल ने ये भी कहा कि हम आने वाले समय में कॉफी बाजार में तकनीक के जरिए इनोवेशन करना जारी रखेंगे. 

तेजी से बढ़ रहा है भारत में इसका बाजार 
आंकड़े बता रहे हैं कि भारत में काफी का बाजार तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसमें कई घरेलू प्‍लेयर के सामने आने के बाद कई नामी कंपनियों को भी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. Third wave Coffee का मुकाबला भारत के बाजार में ब्लू टोकाई (Blue Tokai), स्ले कॉफी (Slay Coffee), स्लीपी आउल कॉफी (Sleepy Owl Coffee), हट्टी कापी (Hatti Kaapi) और कैफे कॉफी डे (Cafe Coffee Day) जैसी पारंपरिक श्रृंखलाओं से है. 

आज 100 से ज्‍यादा स्‍टोर खोल चुकी है कंपनी 
Third wave Coffee पिछले एक साल में अपने स्‍टोर की संख्‍या 100 तक ले जा चुकी है. Third wave Coffee अब तक वेस्‍टब्रिज और दूसरों से 21 मिलियन डॉलर का निवेश जुटाने के बाद कंपनी तीसरे राउंड में 35 मिलियन डॉलर का फंड जुटाने में कामयाब रही है. अब तक कंपनी कुल 65 मिलियन डॉलर से अधिक जुटा चुकी है. मौजूदा समय में कंपनी के जिन शहरों में आउटलेट हैं उनमें सभी बड़े शहर हैं. इन शहरों में बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, गुरुग्राम, पुणे, हैदराबाद, नोएडा, कुन्नूर और चंडीगढ़ सहित कई प्रमुख शहर मौजूद हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

1 day ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

1 day ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

1 day ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

1 day ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

1 day ago


बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

4 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

2 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.

6 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

5 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

5 hours ago