✕

होम / बिजनेस / टाटा की इन दो कंपनियों का होगा मर्जर, बोर्ड ने मिली मंजूरी, जानिए क्या होगा बदलाव?

टाटा की इन दो कंपनियों का होगा मर्जर, बोर्ड ने मिली मंजूरी, जानिए क्या होगा बदलाव?

टाटा मोटर्स के अनुसार, इस सौदे से कस्टमर्स और लोन देने वालों पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा. यह सौदा शेयर स्वैप डील के जरिए किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपनी फाइनेंस यूनिट टाटा मोटर्स फाइनेंस (Tata Motors Finance) का विलय टाटा कैपिटल (Tata Capital) में करने का फैसला लिया है. यह डील शेयर स्वैप के जरिए पूरी की जाएगी. विलय को लेकर उनके संबंधित निदेशक मंडलों से मंजूरी मिल गई है. टाटा मोटर्स फाइनेंस लिमिटेड, टाटा मोटर्स लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडयरी कंपनी है. कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने टाटा मोटर्स फाइनेंस लिमिटेड का टाटा कैपिटल लिमिटेड के साथ विलय को मंजूरी दे दी है.

100 शेयर के बदले मिलेंगे 37 इक्विटी शेयर 

रेवेन्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने घोषणा करते हुए बताया कि टाटा मोटर्स फाइनेंस को एक शेयर स्वैप डील के तहत एनबीएफसी (NBFC) टाटा कैपिटल के साथ विलय कर दिया जाएगा. इस मर्जर से दोनों कंपनियों और उनके कस्टमर्स को फायदा होगा. कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि योजना के अनुसार, टाटा मोटर्स फाइनेंस के शेयरहोल्डर्स को 100 इक्विटी शेयरों के लिए टाटा कैपिटल के 37 इक्विटी शेयर प्राप्त होंगे.

अडानी को हिंडनबर्ग वाला दर्द दे गई बाजार में आई सुनामी, एक ही झटके में गंवाए 24.9 अरब डॉलर

Tata Motors के पास होगी 4.7% हिस्सेदारी

शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा गया है कि टाटा मोटर्स लिमिटेड (TML), टाटा कैपिटल लिमिटेड (TCL) और टाटा मोटर्स फाइनेंस लिमिटेड (TMFL) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने NCLT व्यवस्था योजना के माध्यम से TMFL का TCL के साथ विलय को मंजूरी दे दी है. इस विलय के तहत TCL अपने इक्विटी शेयर TMFL के शेयरधारकों को जारी करेगा, जिसके चलते टाटा मोटर्स के पास विलय की गई एंटिटी में प्रभावी रूप से 4.7 फीसदी हिस्सेदारी होगी.

मर्जर की प्रक्रिया में लगेंगे करीब 12 महीने

शेयर मार्केट को दी गई जानकारी में कहा गया है कि यह लेनदेन वाहन कंपनी के नॉन-कोर बिजनेस से बाहर निकलने और उभरती टेक्नोलॉजीज और प्रोडक्ट्स पर अपने कैपिटल स्पेंड्स को फोकस करने के घोषित उद्देश्य के अनुरूप है. टाटा मोटर्स ने कहा कि यह योजना सेबी, रिजर्व बैंक, एनसीएलटी और टीसीएल तथा टीएमएफएल के सभी शेयरधारकों और कर्जदाताओं के अप्रुवल पर निर्भर करेगी तथा इसे पूरा होने में नौ से 12 महीने लगेंगे.

कई तरह के लोन देती है टाटा कैपिटल

टाटा कैपिटल वेहिकल लोन के साथ-साथ हाउस और एजुकेशन लोन भी प्रदान करती है. वित्त वर्ष 2024 में टाटा कैपिटल को 3150 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था. इसी अवधि में टाटा मोटर्स फाइनेंस का नेट प्रॉफिट 52 करोड़ रुपये रहा था. हालांकि, इस सौदे को रेगुलेटरी मंजूरी का इंतजार करना पड़ेगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

29 minutes ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

41 minutes ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

1 hour ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

2 hours ago

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

29 minutes ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

41 minutes ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

1 hour ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.