होम / बिजनेस / इन दो कंपनियों ने अदानी समूह में 900 मिलियन में खरीदी इतनी हिस्‍सेदारी 

इन दो कंपनियों ने अदानी समूह में 900 मिलियन में खरीदी इतनी हिस्‍सेदारी 

अडानी समूह में हिस्‍सेदारी खरीदने वाली दो कंपनियों में से एक कंपनी इससे पहले भी निवेश कर चुकी है उसने तब ही कहा था कि वो अपने निवेश को दोगुना करेगी. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

हिंडनबर्ग मामला सामने आने के बाद दो बड़ी कंपनियों ने अडानी ग्रुप की दो कपंनियों में बड़ी हिस्‍सेदारी को खरीद लिया है. GQC पार्टनर्स और IHC ग्रुप और अन्‍य निवेशकों ने आज हुई इस ब्‍लॉक डील में 1 बिलियन के अडानी ग्रपु के शेयर खरीदे हैं. इन दोनों कंपनियों ने अडानी ग्रीन और अडानी एंट्रप्राइजेस में बड़ी हिस्‍सेदारी खरीदी है. इसी के साथ आज अडानी ग्रीन और अडानी एंट्रप्राइजेस में आज करीब 900 मिलियन डॉलर की ब्‍लॉक डील हुई है. 

अडानी ग्रीन और अडानी एंट्रप्राइजेस के कितने खरीदे शेयर 
GQC पार्टनर और IHC ग्रुप सहित निवेशकों ने अडानी समूह की दो कंपनियों में जो शेयर खरीदे हैं उनमें अडानी ग्रीन एनर्जी में 24 बड़े ट्रेड्स में 11.4 लाख शेयरों की खरीद की की है. अगर इस खरीद को हिस्‍सेदारी में देखें तो ये 2.2 प्रतिशत इक्विटी शेयरों का ब्‍लॉक ट्रेड हुआ. GQC इससे पहले मार्च में भी अडानी समूह में 1.9 बिलियन डॉलर का निवेश कर चुके हैं. इसके बाद अडानी समूह ने इससे अपना कर्ज चुकाया था और रोड शो किया था. दरअसल अडानी समूह ने ये रोड शो इसलिए किया था क्‍योंकि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद कंपनी की छवि को बड़ा नुकसान हुआ था. 

पहले ही निवेश को दोगुना करने की बात कर चुका है GQC
 मीडिया रिपोर्ट के अनुसार GQC ने जब मार्च में अडानी समूह में निवेश किया था उस समय ही उसके प्रमुख राजीव जैन ने कहा था कि वो इस निवेश को दोगुना करेंगे. GQC ने पिछले कुछ महीनों में 400-500 बिलियन डॉलर का निवेश कर अपनी हिस्‍सेदारी को बढ़ाया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस निवेश ने कही न कहीं अडानी ग्रुप को भी बड़ा भरोसा दिया है.

हिंडनबर्ग मामला सामने आने के बाद हुआ बड़ा नुकसान 
इसी साल जनवरी में हिंडनबर्ग का मामला सामने आने के बाद अडानी समूह को काफी नुकसान हुआ था. इस पूरे विवाद के बाद इस मामले की जांच सेबी कर रहा है. सेबी के साथ साथ ये मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा था. जहां कोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए एक पैनल को इसकी जांच का निर्देश दिया था. अब इस मामले में जांच अभी चल रही है. लेकिन इस पूरे मामले के सामने आने के बाद अडानी समूह को अरबों का नुकसान हो गया था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

11 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

11 hours ago

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

12 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

13 hours ago

'100% Pure' का दावा पड़ा भारी! FSSAI ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर लगाई रोक

FSSAI के आदेश के मुताबिक, जिन उत्पादों पर कार्रवाई की गई है उनमें शहद, एप्पल साइडर विनेगर, वर्जिन कोकोनट ऑयल, तिल का तेल, गाय का घी, नारियल पानी, नारियल का दूध और अन्य खाद्य उत्पाद शामिल हैं.

15 hours ago

बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

12 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

11 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

11 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.