✕

होम / बिजनेस / 100 प्रभावशाली कंपनियों की लिस्ट में भारत की ये तीन कंपनियां शामिल, Reliance को दूसरी बार मिली जगह

100 प्रभावशाली कंपनियों की लिस्ट में भारत की ये तीन कंपनियां शामिल, Reliance को दूसरी बार मिली जगह

रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा ग्रुप के अलावा वैक्सीन का निर्माण करने वाली हैदराबाद स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को दुनिया की 100 प्रभावशाली कंपनियों में शामिल किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया की फेमस मैगजीन टाइम (Time Magazine) ने साल 2024 के लिए दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों की लिस्ट जारी कर दी है. इसमें लिस्ट में भारत की 3 कंपनियां शामिल हैं, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज ()Reliance Industries) और टाटा ग्रुप (Tata Group) का नाम भी शामिल है. इससे पहले 2021 में रिलायंस ग्रुप की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio) ने पहली बार टाइम 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों की लिस्ट में जगह बनाई थी. रिलायंस इंडस्ट्रीज इस लिस्ट में दो बार शामिल होने वाली भारत की एकमात्र कंपनी है.

रिलायंस ने 2 बार बनाई जगह

टाइम ने रिलांयस इंडस्ट्रीज की तारीफ करते हुए कहा कि रिलायंस 'भारत का महानायक' है. मैगजीन ने कंपनी के शुरुआती दिनों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 58 साल पहले धीरूभाई अंबानी ने एक कपड़ा और पॉलिएस्टर बिजनेस के रूप में रिलायंस की नींव रखी थी और आज यह 200 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक के मार्केट कैपिटल के साथ भारत की सबसे वैल्यूएबल कंपनी है. टाइम ने कहा है कि इस ग्रुप ने भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर' भारत के साथ जुड़ते हुए अपना विकास किया है.

टाटा और सीरम का भी नाम शामिल

रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा ग्रुप के अलावा वैक्सीन का निर्माण करने वाली हैदराबाद स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute Of India)  को भी दुनिया की 100 प्रभावशाली कंपनियों में शामिल किया गया है. टाइम ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया 'पायनियर्स' कैटेगरी में रखा है. इसके अलावा टाइम ने टाटा ग्रुप और मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस को टाइटन कैटेगरी में लिस्ट किया है.

टाटा ने किया शानदार प्रदर्शन

टाइम ने कहा कि साल 2023 में टाटा ग्रुप iPhones को असेंबल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई और एक और प्लांट बना रही है. सितंबर में टाटा ने भारत में AI क्लाउड डेवलअप करने के लिए Nvidia के साथ साझेदारी का ऐलान किया. इसके अलावा इस साल इसने देश की पहली प्रमुख सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग सुविधा का ऐलान किया.

इसे भी पढ़ें-Union Bank के 6 अधिकारियों पर करोड़ों रुपये के घोटालेआरोपका , धोखाधड़ी का मामला दर्ज

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

9 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago