✕

होम / बिजनेस / ये स्टॉक्स करायेंगे कमाई और इनसे रहें दूर, जानिए आज कैसा रहेगा शेयर मार्केट का हाल?

ये स्टॉक्स करायेंगे कमाई और इनसे रहें दूर, जानिए आज कैसा रहेगा शेयर मार्केट का हाल?

गुरुवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद कई कंपनियों को लेकर बड़े अपडेट आए हैं. शुक्रवार को जब बाजार खुलेगा तो इन कंपनियों के शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ट्रंप की चुनावी जीत का खुमार भारतीय बाजार में बहुत जल्द खत्म हो गया. गुरुवार को शेयर बाजार फ्लैट लेवल पर ओपन हुआ, लेकिन कुछ समय बाद इसमें भारी गिरावट दर्ज की गई. दिन भर के उतार-चढ़ाव के दौरान सेंसेक्स 900 अंकों के नीचे पहुंच गया था, जबकि निफ्टी 24200 के लेवल से गिरकर कारोबार कर रही थी. हालांकि मामूली सुधार ना के बराबर बजार ऊपर उठकर बंद हुआ, लेकिन अभी भी दोनों इंडेक्सों में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है. कल के कारोबार में सेंसेक्स 837 अंक या 1.04% टूटकर 79,542 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 285 अंक या 1.16% फिसलकर 24,200 के स्तर पर क्लोजिंग दी. कल के कामकाज के दौरान BSE पर लिस्टेड 30 कंपनियों में से 27 में गिरावट आई है, जबकि 3 हरे निशान में बंद हुए हैं. 

इन शेयरों में दिख रही तेजी

मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने JSW Holdings, Dixon Technologies, Wendt, Kaynes Technology, Apollo Hospitals, Oberoi Realty और Paytm पर तेजी का रुख दिखाया है, एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है. जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है. यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है. इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

एमएसीडी (MACD) ने Indigo Paints, Orient Cement, Hindustan Zinc, Neuland Laboratories और JB Chemicals & Pharmaceuticals के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है. 

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें KEC International, Apollo Hospitals, Welspun Corp, Coromandel International, Karur Vysya Bank, Caplin Point और City Union Bank शामिल हैं. इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है. यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 
टैग्स शेयर मार्केट
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

19 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

21 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

21 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

21 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

22 hours ago

बड़ी खबरें