✕

होम / बिजनेस / बजट तय करेगा आज बाजार की चाल, लेकिन इन शेयरों में हैं तेजी के संकेत

बजट तय करेगा आज बाजार की चाल, लेकिन इन शेयरों में हैं तेजी के संकेत

शेयर बाजार के लिए आज बड़ा दिन है. अब से कुछ देर में पेश होने वाले बजट से बाजार की चाल निर्धारित होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) की चाल आज कैसी रहेगी, ये कुछ देर में पेश होने वाले बजट पर निर्भर करेगा. लेकिन इससे एक दिन पहले यानी कल बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. रिलायंस इंडस्ट्रीज जेसे हैवीवेट शेयरों में आई कमजोरी ने मार्केट को प्रभावित किया. दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजे उम्मीद अनुरूप नहीं रहे हैं. इस वजह से कंपनी के शेयरों में सोमवार को गिरावट देखने को मिली. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 102.57 अंक गिरकर 80,502.08 पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 21.65 अंक टूटकर 24,509.25 पर पहुंच गया. रिलायंस के साथ ही कल कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और HCL टेक्नोलॉजीज जैसे बड़े शेयरों में भी गिरावट आई. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD के ये हैं संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए 5 शेयरों में तेजी का रुख दर्शाया है. Steel Strips Wheels, Emami, Global Offshore Services, Orchid Pharma और Bharti Hexacom में उछाल देखने को मिल सकता है. ऐसे में इन पर दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बनी रहेगी. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श करना न भूलें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.  इसी तरह, MACD ने Blue Dart Express, OFSS, Persistent Systems, Sky Gold और Abbott India में मंदी का रुख दर्शाया है. यानी कि इन शेयरों में आज गिरावट देखने को मिल सकती है.

इनमें मजबूत खरीदारी
अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. इस लिस्ट में Deepak Nitrite, Alembic Pharma, Mphasis, Sumitomo Chemical India, Welspun India, Bajaj Holdings और Dr Lal Pathlabs का नाम शामिल है. दीपक नाइट्राट के शेयर कल गिरावट वाले बाजार में भी 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ 2,849 रुपए पर पहुंच गए थे. इसी तरह, Alembic Pharma के शेयर 4.12% की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे. इस दौरान, Mphasis में 2.07%, Sumitomo Chemical India  में 3.39%, Welspun India में 3.20%, Bajaj Holding  में 2.53% और Dr Lal Pathlabs में 2.51% की तेजी दर्ज हुई. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

22 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

23 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

23 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

22 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

18 hours ago