✕

होम / बिजनेस / Share Market: आज इन Stocks पर दांव लगाकर आप भी Arijit की तरह गुनगुना सकेंगे... सुकून मिला

Share Market: आज इन Stocks पर दांव लगाकर आप भी Arijit की तरह गुनगुना सकेंगे... सुकून मिला

शेयर बाजार में सोमवार यानी एक अप्रैल को आई तेजी पर मंगलवार को ब्रेक लग गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए मंगलवार फिर अमंगलकारी साबित हुआ. एक अप्रैल को बाजार में आई तेजी पर 2 अप्रैल को ब्रेक लग गया. कमजोर वैश्विक संकेत और मुनाफावसूली के चलते बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्‍स 110.64 अंक टूटकर 73,903.91 पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान एक समय यह 270.78 अंक तक नीचे फिसल गया था, लेकिन बाद में कुछ रिकवरी करने में सफल रहा. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 8.70 अंकों के नुकसान के साथ 22,453.30 अंक पर आ गया. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. 

MACD के ये हैं संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Aditya Birla Capitals, Team Lease Service, MMTC, MTAR Technologies, Tanla Platforms और CAMS में तेजी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों में आज मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने Bharti Airtel में आज मंदी का संकेत दिया है. यानी इसमें गिरावट आ सकती है. एयरटेल का शेयर कल करीब 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1210 रुपए पर बंद हुआ था. 

ये भी पढ़ें - Zee के CEO ने उठाया बड़ा कदम, अपनी ही सैलरी में कर डाला कटौती का ऐलान

इन पर भी रखें नजर
मजबूत खरीदारी वाले शेयरों की बात करें, तो इस लिस्ट में Adani Ports, Bajaj Auto, L&T और Tata Steel शामिल हैं. इनमें से कुछ ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है. Adani Ports and Special Economic Zone के लिए फिलहाल समय अच्छा चल रहा है. कल अडानी पोर्ट्स का शेयर बढ़त के साथ बंद हुआ और पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इसमें 7.51% की तेजी आ चुकी है. 1,402.85 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर इस साल अब तक 33.88% का रिटर्न दे चुका है. बजाज ऑटो की बात करें, तो कल ये शेयर करीब 3 प्रतिशत की उछाल के साथ 9,271.05 रुपए पर बंद हुआ था.  इस साल अब तक ये 38.35% का रिटर्न दे चुका है. लार्सन एंड टर्बो के लिए भी मंगलवार अमंगलकारी साबित हुआ. कंपनी का शेयर 0.68% टूटकर 3,811.80 रुपए पर बंद हुआ. इस दौरान टाटा स्टील फायदे में रहा और ये 0.89% की बढ़त के साथ 164.60 रुपए पर पहुंच गया.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

4 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

4 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

4 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

7 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

4 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

9 hours ago