होम / बिजनेस / वन्दे भारत ट्रेनों से आएगी इन कंपनियों के स्टॉक्स में तेजी? जानिए क्या है पूरा मामला!

वन्दे भारत ट्रेनों से आएगी इन कंपनियों के स्टॉक्स में तेजी? जानिए क्या है पूरा मामला!

लक्ष्य पूरा करने के लिए रेल मंत्रालय ने देश-विदेश की प्राइवेट और सरकारी कंपनियों के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं.

तरन्नुम मंजुल 3 years ago

2019 में अपने यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करने और सफर को कम से कम समय में पूरा करने के लिए भारतीय रेलवे ने वन्दे भारत ट्रेनों की शुरुआत की थी. लेकिन आप जानते हैं, वन्दे भारत की बदौलत भारतीय रेलवे के स्टॉक में भी तेजी आई है? आइये जानते हैं कैसे. 

क्या है रेलवे का लक्ष्य?
भारतीय रेलवे वर्ष 2024-25 तक 400 वन्दे भारत ट्रेनें बनाना चाहती है और इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए रेल मंत्रालय ने देश-विदेश की बहुत सी प्राइवेट और सरकारी कंपनियों के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. रेल मंत्रालय द्वारा की गई डील्स की बदौलत इन कंपनियों के शेयरों की कीमत में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है. इसके साथ ही इन समझौतों की वजह से लॉन्ग-टर्म में कंपनियों को जो भारी-भरकम राशि प्राप्त होगी, उम्मीद है कि उसकी वजह से कंपनी के हिस्सेदारों और इन्वेस्टर्स को बेहतर और ज्यादा मजबूत नतीजों की प्राप्ति होगी.

यहां उन कंपनियों के नाम और जानकारी साझा की गई है जिनके साथ ये समझौते किए गए हैं और जिनके शेयर की कीमतों में उछाल आने की उम्मीद है: 

RVNL (रेल विकास निगम लिमिटेड): 2003 में भारत सरकार द्वारा शुरू की गई यह कंपनी पिछले कुछ समय से लगातार ऊंचाई पर बनी हुई है और रेलवे के लिए इसने कुछ अत्यंत महत्त्वपूर्ण समझौते भी किए हैं. 17 जून को कंपनी के शेयर्स में 1.27% की वृद्धि देखने को मिली थी जिसके बाद इसके शेयर्स की कीमत 122.50 रूपए से बढ़कर 123.50 रूपए प्रति शेयर पर पहुंच गई. यह एक स्मॉल-कैप कंपनी है और इसकी मार्केट वैल्यू 25,760 करोड़ रूपए है. जानकारी के मुताबिक RVNL और रूस की कंपनी CJSC Transmashholding साथ मिलकर 200 वन्दे भारत ट्रेनों का निर्माण करेंगे. भारत सरकार ने 2022 के आखिरी क्वार्टर में 58,000 करोड़ रूपए के इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. 

BHEL (भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड): भारत सरकार की अंडरटेकिंग वाली यह कंपनी पॉवर प्लांट इक्विपमेंट बनाने का काम करती है और यह कंपनी देश-विदेश के बहुत से क्लाइंट्स की जरूरतों को पूरा करती है. भारतीय रेलवे ने BHEL को 80 स्लीपर वन्दे भारत ट्रेनें बनाने के लिए 23,000 करोड़ रूपए का एक कॉन्ट्रैक्ट दिया है. इसके साथ ही अगले 35 सालों तक BHEL ही इन ट्रेनों की मेंटेनेंस के लिए जिम्मेदार होगी. इन ट्रेनों के आखिरी स्टेज पर BHEL और Titagrah Wagons एक साथ मिलकर काम करेंगे. 14 जून को BHEL के स्टॉक्स की कीमत में 1.70% की गिरावट दर्ज की गई थी. यह एक मिड-कैप कंपनी है और इसकी मार्केट वैल्यू 6,304 करोड़ रूपए है. 

BEML: इस कंपनी को पहले भारत अर्थ मूवर्स के रूप में जाना जाता था. यह भारतीय पब्लिक क्षेत्र की एक कंपनी है और यह विभिन्न प्रकार के हैवी इक्विपमेंट्स का निर्माण करती है जिनका इस्तेमाल जमीन खोदने, भारी भरकम कंस्ट्रक्शन, रेलवे, ट्रांसपोर्ट और माइनिंग जैसे कामों के लिए किया जाता है. इसके साथ ही यह कंपनी, मेट्रो और रेलवे को कोच यानी बोगियां भी प्रदान करती है. 14 जून को इस कंपनी के शेयरों की कीमत में 0.84% की वृद्धि देखने को मिली थी. यह भी एक स्मॉल-कैप कंपनी है और इसकी मार्केट वैल्यू 6,304 करोड़ रूपए है. BEML को वन्दे भारत की 10 बोगियां बनाने, डिजाईन करने और उपलब्ध करवाने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है. 
 

यह भी पढ़ें: Law Commission ने Uniform Civil Code पर मांगी जनता की राय, जल्द लागू होगा बिल?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

15 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

15 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago