होम / बिजनेस / आज इन शेयरों में मिल रहे तेजी के संकेत, लगा सकते हैं दांव
आज इन शेयरों में मिल रहे तेजी के संकेत, लगा सकते हैं दांव
शेयर बाजार में सोमवार को तेजी दर्ज की गई थी. आज बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
शेयर बाजार के लिए सोमवार कुछ राहत लेकर आया. BSE सेंसेक्स में जहां 126.76 अंकों की तेजी आई वहीं, NSE निफ्टी भी 40.65 ऊपर चढ़ गया. एक्सपर्ट्स का मानना है कि बाजार में अभी उतार-चढ़ाव का दौर चलता रहेगा. चलिए नजर डालते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रहने वाले हैं.
इनमें आ सकती है तेजी
मूमेंटम इंडिकेटर MACD के मुताबिक, आज Aditya Birla Capital, SJVN, Bank of Baroda, Tata Steel और HDFC Bank के शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है. आदित्य बिड़ला कैपिटल ने आदित्य बिड़ला इंश्योरेंस ब्रोकर्स में अपनी हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की है, जिसका असर कंपनी के शेयरों पर पड़ा है. यह 2.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 147 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, SJVN में कुछ देर के लिए गिरावट के बाद सोमवार को 1.15 फीसदी की तेजी देखी गई. जबकि बैंक ऑफ बड़ौदा में 0.50% का उछाल आया और यह 160.60 रुपए पर कारोबार कर रहा है.
मिल रहे शुभ संकेत
टाटा स्टील 0.20 प्रतिशत उछल के साथ 102.30 रुपए पर कारोबार कर रहा है. वहीं, HDFC की बात करें तो इसके शेयर कल 0.0032% की तेजी के साथ बंद हुए थे. फिलहाल यह 1,560.70 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. Angel One के सीनियर एनालिस्ट Osho Krishan का कहना है कि सप्ताहांत में अमेरिकी बाजारों में राहत ने हमारे बाजारों के लिए सकारात्मक शुरुआत की है, जिसमें बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी निचले स्तर से बढ़ा है. अनुकूल वैश्विक परिस्थितियां निश्चित रूप से बुल्स के लिए शुभ संकेत देती हैं. हालांकि, उनका यह भी कहना है कि वैश्विक गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जानी चाहिए, क्योंकि इनका शॉर्ट टर्म में हमारे बाजार पर असर पड़ सकता है.
टैग्स