✕

होम / बिजनेस / खाने की तरह अब शराब भी आएगी घर पर, इन राज्यों में शुरू हो सकती है ऑनलाइन डिलीवरी!

खाने की तरह अब शराब भी आएगी घर पर, इन राज्यों में शुरू हो सकती है ऑनलाइन डिलीवरी!

शराब की बढ़ती मांग के मद्देनजर कुछ राज्यों में Swiggy और Zomato से शराब की होम डिलीवरी कराने पर विचार चल रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आपका मनपसंद खाना डिलीवर करने वालीं  Swiggy और Zomato अब शराब भी डिलीवर करेंगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली, कर्नाटक, हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु, गोवा और केरल Swiggy, Zomato और BigBasket के जरिए शराब की होम डिलीवरी कराने पर विचार कर रहे हैं. पहले इसे पायलट प्रोजेक्ट  के तौर पर शुरू किया जाएगा और यदि योजना सफल होती है तो बाद में इसका विस्तार भी संभव है.   

फायदे-नुकसान पर चर्चा
होम डिलीवरी केवल बीयर, वाइन और कम अल्कोहल वाले उत्पादों की ही होगी. रिपोर्ट्स के अनुसार राज्यों के अधिकारी ऑनलाइन शराब डिलीवरी प्रक्रिया के फायदे और नुकसान को लेकर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और लिकर मेकर्स से बातचीत कर रहे हैं. हालांकि, इस मसले पर अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. दरअसल, शराब का चलन काफी बढ़ गया है. महिलाएं भी इसका सेवन करती हैं. लेकिन उन्हें शराब की दुकान जाकर खरीदारी करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसी को ध्यान में रखते हुए होम डिलीवरी की सुविधा शुरू करने पर विचार चल रहा है.    

यहां है डिलीवरी की व्यवस्था
कोरोना महामारी के समय कुछ राज्यों ने शराब की होम डिलीवरी की अनुमति दी थी. महाराष्ट्र, झारखंड, छत्तीसगढ़ और असम कुछ प्रतिबंधों के साथ शराब घर पर डिलीवर की जा रही थी, लेकिन हालात सामान्य होने पर इस व्यवस्था को बंद कर दिया गया. ओडिशा और बंगाल में शराब की ऑनलाइन डिलीवरी की व्यवस्था है. इस वजह से यहां शराब की बिक्री में करीब 20 से 30 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है. शराब राज्य सरकारों की कमाई का मुख्य साधन है, इसलिए कुछ राज्य सरकारें ऑनलाइन डिलीवरी शुरू करके अपनी कमाई में इजाफा करना चाहती हैं.

कमलनाथ की यह थी चाहत
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ महिलाओं के लिए अलग से दुकानें खोलने की व्यवस्था शुरू करना चाहते थे. राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर इस प्रस्ताव को लेकर काफी चर्चा भी थी, लेकिन भाजपा ने जोड़तोड़ से कांग्रेस की सरकार गिरा दी और यह प्रस्ताव भी ठंडे बस्ते में चला गया. भाजपा ने उस समय कमलनाथ सरकार के इस प्रस्ताव का काफी विरोध किया था, इसे संस्कृति के खिलाफ बताया था. इसलिए उसकी सरकार में शराब की होम डिलीवरी की संभावना भी न के बराबर है.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.