✕

होम / बिजनेस / 2025 में ये शेयर आपको दिला सकते हैं अमीरी वाला अहसास, जानिए कौन से हैं वो?

2025 में ये शेयर आपको दिला सकते हैं अमीरी वाला अहसास, जानिए कौन से हैं वो?

साल 2025 में निवेश के लिए कुछ बेहतरीन स्टॉक्स की लिस्ट तैयार की गई है, जिनमें निवेश के साथ छप्पर फाड़ रिटर्न मिलने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

साल 2025 अब बस दस्तक देने ही वाला है. अगर आप नए साल में बेहतर निवेश के साथ अच्छे रिटर्न की उम्मीद कर रहे हैं, तो अभी से अपना स्टॉक पोर्टफोलियो तैयार लें. हम आज आपको कुछ ऐसे ही बेहतरीन शेयरों की लिस्ट बताने जा रहे हैं, जिनमें निवेश कर आप दोगुना मुनाफा कमा सकते हैं. ये कंपनियां न सिर्फ बेहतरीन फंटामेंटल वाली हैं, बल्कि इनका वैल्युएशन भी सही है. एक्सपर्ट्स ने 2024-25 और 2025-26 में कंपनियों के मुनाफे (PAT) का अनुमान लगाया है. आइए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं. यहां बताए गए सभी शेयरों की मौजूदा कीमत खबर लिखने तक के हिसाब से है.

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties)

टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, गोदरेज प्रॉपर्टीज आने वाले समय में गुरुग्राम, नोएडा, मुंबई, पुणे और हैदराबाद में कई नए प्रोजेक्ट्स लॉन्च करने के लिए तैयार है. खबर लिखने तक इसके शेयर की कीमत 2,858.05 रुपये है. मार्केट में ब्रांड की मजबूत पकड़ और इसके प्रोडक्ट्स की डिमांड को देखते हुए इसमें 26 फीसदी बढ़त की उम्मीद है. कंपनी फिलहाल किफायती प्रोजेक्ट्स पर अधिक ध्यान दे रही है, जिनकी बिक्री भी ज्यादा है और मार्केट में कैश फ्लो बना हुआ है. 

मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज (Max Financial Services)

एलारा सिक्योरिटीज ने सितंबर तक की तिमाही के दरमियान कंपनी की परफॉर्मेंस के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की. इसमें बताया गया कि कंपनी की ग्रोथ प्राइवेट और इंडस्ट्री दोनों ही सेक्टर में अच्छी रहेगी. फिलहाल कंपनी की शेयर की कीमत 1,105.30 है, जिसमें लगभग 22 फीसदी बढ़त की उम्मीद है. 

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस (PNB Housing Finance)

साल की दूसरी तिमाही में कंपनी के नतीजे के आधार पर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एक रिपोर्ट तैयार की, जिसमें कई फायदों का जिक्र किया गया.  रिटेल पोर्टफोलियो पर ध्यान देने के साथ कंपनी एसेट की सख्ती से निगरानी कर रही है. कंपनी के शेयर की कीमत अभी 840.30 है, जिसमें लगभग 25 फीसदी बढ़त की उम्मीद है.

HDFC लाइफ इंश्योरेंस (HDFC Life Insurance)

कंपनी के शेयर की कीमत अभी 623.00 रुपये है, जिसमें लगभग 28 फीसदी बढ़त की उम्मीद है. कंपनी का पोर्टफोलियो अच्छा है, जिसके चलते चैनल ऑपरेशंस और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क दोनों मजबूत है. कंपनी अलग-अलग सेगमेंट में नए प्रोडक्ट्स पर काम करती है और फ्रैंचाइजी के जरिए एजेंसी नेटवर्क को भी दुरुस्त बनाया जा रहा है.

आइनॉक्‍स विंड (Inox Wind)

नुवामा की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में कंपनी की ग्रोथ अच्छी रहेगी. 12-14GW TAM का इंडस्ट्री टेलविंड, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, मुनाफे वाला मेनटिनेंस सर्विस बिजनेस और मजबूत वित्तीय स्थिति इसके प्रमुख कारण है. कंपनी के शेयर की कीमत 185.70 है, जिसमें 17.7 फीसदी बढ़त की उम्मीद है.

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (Hindustan Aeronautics)

डिफेंस सेक्टर में भारत लगातार मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है. कंपनी की परफॉर्मेंस शानदार है और रिटर्न भी बेहतरीन है. सरकार ने हाल ही में इसे PSU का दर्जा दिया. आने वाले समय में कंपनी से एक्सपोर्ट्स की भी संभावना है. अभी शेयर की कीमत 4,211.20 है, जिसमें लगभग 15 फीसदी बढ़त की उम्मीद है.

प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स (Prestige Estates Projects)

एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने सितंबर तक की तिमाही तक कंपनी की रिपोर्ट बनाई, जिसमें कहा गया कि कंपनी को डायवर्सिफिकेशन से हाउसिंग ग्रोथ का फायदा मिलेगा. बेंगलुरु, हैदराबाद और MMR में कंपनी की पकड़ मजबूत है. साथ ही यह नोएडा, चेन्नई और पुणे जैसे नए बाजारों में भी कदम रखने जा रही है, जो कंपनी के लिए फायदेमंद होगा. अभी शेयर की कीमत 1,747.90 रुपये है, जिसमें लगभग 17 फीसदी बढ़त की उम्मीद है.

एम्बर एंटरप्राइजेज इंडिया (Amber Enterprises)

सितंबर तिमाही तक के नतीजे के आधार पर पेश की गई आनंद राठी की रिपोर्ट में कंपनी की ग्रोथ अच्छी रहने का अनुमान लगाया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, 2023-24 में रेवेन्यू 25.6 फीसदी से बढ़कर 2026-27 में 37 फीसदी हो जाएगा। इसी दौरान RoCE भी 8.3 फीसदी से बढ़कर 20.6 फीसदी हो जाने की उम्‍मीद है. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबिलिटी सेक्टर से आ रहा पॉजिटिव रिस्पॉन्स अभी शेयर की कीमत 7,345.00 रुपये है, जिसमें करीब 17 फीसदी बढ़त की उम्मीद है.

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (Power Finance Corporation)

सितंबर तिमाही तक कंपनी की परफॉर्मेंस के आधार पर मोतीलाल ओसवाल ने रिपोर्ट बनाई, जिसमें न केवल लोन में बढ़ोत्तरी होने की संभावनाएं जताई गई, बल्कि कमाई भी अच्छी होने की बात कही गई. अच्छी रिटर्न की भी उम्मीद है. अभी शेयर की कीमत 451.80 रुपये है. इसमें 16 फीसदी  बढ़त की उम्मीद है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago