होम / बिजनेस / आर्थिक संकट से रक्षा के लिए इन शेयरों पर लगाएं दांव, रक्षा बंधन पर बन रहे हैं शुभ संयोग!

आर्थिक संकट से रक्षा के लिए इन शेयरों पर लगाएं दांव, रक्षा बंधन पर बन रहे हैं शुभ संयोग!

रक्षा बंधन के मौके पर आज शेयर बाजार में कारोबार होगा. इस दौरान कुछ शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार के लिए पिछले सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन अच्छा रहा. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स  1,331 अंक चढ़कर 80,436.84 पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 397.40 अंकों की बढ़त लेकर 24,541.15 पर पहुंच गया. सेंसेक्स की एक कंपनी को छोड़कर सभी के शेयर मुनाफे में रहे. केवल सन फार्मा में गिरावट देखने को मिली. बता दें कि आज रक्षाबंधन के मौके पर भी बाजार में कारोबार हो रहा है.  

इनमें तेजी के संकेत
चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में मंदी का रुख दर्शाया है. सबसे पहले तेजी के संकेत वाले शेयरों की बात करते हैं. MACD की मानें तो DLF, Glenmark Pharma, Welspun Corp, Aditya Birla Capital, Firstsource और Equitas Small Finance Bank के शेयर आज चढ़ सकते हैं. यानी इनमें तेजी आ सकती है. ऐसे में इन पर दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.

इनमें मंदी की आहट
इसी तरह, MACD ने अडानी समूह की दो कंपनियों - Adani Wilmar और Adani Enterprises में मंदी का रुख दर्शाया है. अलावा, Network18 Media, Pfizer, J&K Bank,  और Muthoot Finance के शेयर भी आज गोता लगा सकते हैं. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधानी बरतें. हालांकि, Adani Wilmar के शेयर शुक्रवार को 3 प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ 362.90 रुपए पर बंद हुए थे. Adani Enterprises में भी बीते सत्र में तेजी देखने को मिली थी. ये शेयर करीब ढाई प्रतिशत मजबूती के साथ 3,109 रुपए पर पहुंच गया था.

इनमें मजबूत खरीदारी
अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Nippon Life AMC, CDSL,  Welspun Corp, MCX India, Glenmark Pharma, Kaynes Technology और Firstsource शामिल हैं. दरअसल, इन स्टॉक्स ने अपने 52 वीक के हाई लेवल को पार कर लिया है, जो  इनमें तेजी का संकेत देता है. CDSL के शेयर पिछले सत्र में करीब 10 प्रतिशत की शानदार तेजी के साथ 2,806 रुपए पर बंद हुए थे. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

12 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

13 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

15 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

16 hours ago

BRICS देशों में यूपी का जलवा, ₹50,000 करोड़ के निर्यात से बनाया नया रिकॉर्ड

BRICS और सहयोगी देशों को उत्तर प्रदेश से 5.36 अरब डॉलर का निर्यात, राज्य के MSME, हस्तशिल्प और चमड़ा उद्योग ने बनाया नया रिकॉर्ड

16 hours ago

बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

12 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

13 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

16 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.