✕

होम / बिजनेस / झमाझम बरसात की तरह इन शेयरों पर भी आज बरस सकता है पैसा, चूक न जाए निवेश का मौका!

झमाझम बरसात की तरह इन शेयरों पर भी आज बरस सकता है पैसा, चूक न जाए निवेश का मौका!

शेयर बाजार पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था. आज भी बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार मुनाफावसूली के चलते के साथ बंद हुआ. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स  738.81 फीसदी टूटकर 80,604.65 पर बंद हुआ. शुरुआती कारोबार में मार्केट उछाल के साथ 81,587.76 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन, बाद में इसमें नरमी देखने को मिली. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 269.95 अंक गिरकर 24,530.90 पर बंद हुआ. सेंसेक्स की तरह यह भी शुरुआती कारोबार में 24,854.80 के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया था. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमें आ सकती है तेजी
सबसे पहले बात करते हैं  MACD की. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए Bharti Hexacom, Global Offshore Services, Emami और Orchid Pharma में तेजी का रुख दर्शाया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. ऐसे में इन पर दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श करना न भूलें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. 

इनमें गिरावट के संकेत
इसी तरह, MACD ने HUDCO, Paytm, OFSS, Abbott India, Persistent Systems, Sky Gold और Blue Dart Express में मंद के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों में आज गिरावट देखने को मिल सकती है. वहीं, अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता के शेयर भी आज फोकस में रह सकते हैं. दरअसल, Vedanta ने 19.31 करोड़ इक्विटी शेयरों के क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 8,500 करोड़ रुपए जुटाए हैं. QIP के तहत इश्यू प्राइस 440 रुपए प्रति शेयर रहा था. इसके अलावा, कंपनी को कर्नाटक और बिहार में दो अहम खनिज ब्लॉक मिले हैं. इस वजह से वेदांता के शेयरों में आज उछाल देखने को मिल सकता है. 

FPI कर रहे खरीदारी
भारतीय शेयर बाजार के लिए अच्छी बात यह है कि विदेशी निवेशक लगातार लिवाल बने हुए हैं. नीतिगत सुधार जारी रहने की उम्मीद और कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों के चलते विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) का बाजार में निवेश जारी है. उन्होंने जुलाई में अब तक इंडियन स्टॉक मार्केट में 30,772 करोड़ रुपए डाले हैं. माना जा रहा है कि कल पेश होने वाले बजट के पास इसमें और तेजी आ सकती है. FPI ने इस महीने 19 जुलाई तक शेयरों में शुद्ध रूप से 30,772 करोड़ रुपए इन्वेस्ट किए हैं. इससे पहले जून में उन्होंने बाजार में 26,565 करोड़ का निवेश किया था. जबकि ल्लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर असमंजस के बीच मई में उन्होंने 25,586 करोड़ रुपए बाजार से निकाले थे.
 
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

23 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

23 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

19 hours ago