✕

होम / बिजनेस / गिरावट वाले बाजार में भी इन Penny Stocks ने काटा गदर, क्या कल भी भरेंगे उड़ान? 

गिरावट वाले बाजार में भी इन Penny Stocks ने काटा गदर, क्या कल भी भरेंगे उड़ान? 

आज के गिरावट वाले बाजार में भी कुछ पैनी स्टॉक्स शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब रहे. इन्होने 20 प्रतिशत तक की छलांग लगाई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार में कल आई तेजी आज गायब हो गई. इसकी एक बड़ी वजह RBI द्वारा नीतिगत ब्याज दरों में बदलाव न करना भी है. सेंसेक्स 581.79 अंक लुढ़ककर 78,886.22 और निफ्टी 180.50 अंक गिरकर 24,117 पर बंद हुआ. हालांकि, इस गिरावट के बावजूद कुछ पैनी स्टॉक्स लंबी छलांग लगाने में कामयाब रहे. बता दें कि पेनी स्टॉक आमतौर पर छोटी कंपनियों से जुड़े होते हैं जिनमें लिक्विडिटी की कमी होती है. इन शेयरों की कीमत काफी कम होती है, इसलिए यह लोगों को आकर्षित करते हैं . हालांकि, इनमें जोखिम अपेक्षाकृत ज्यादा होता है. इसलिए इनमें सोच-समझकर निवेश करना चाहिए.  

SEL Manufacturing
सेल मैन्युफैक्चरिंग एक टेक्सटाइल कंपनी है. बांग्लादेश संकट के चलते भारतीय टेक्सटाइल कंपनियों के कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है. क्योंकि बांग्लादेश को मिलने वाले ऑर्डर अब भारतीय कंपनियों को मिलेंगे. शायद यही वजह है कि SEL Manufacturing के शेयरों में आज तूफानी तेजी देखने को मिली. कंपनी का शेयर करीब 20 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपर सर्किट से टकराया और 81.10 रुपए पर बंद हुआ. बीते पांच दिनों में यह शेयर 42.18% का रिटर्न दे चुका है. ऐसे में इसके शुक्रवार को भी निवेशकों की दिलचस्पी बनी रह सकती है.

Adhunik Industries
आयरन और स्टील सेक्टर की मशहूर कंपनी आधुनिक इंडस्ट्रीज़ के स्टॉक के लिए भी आज का दिन शानदार रहा. इस शेयर में गुरुवार को 20% की तेज़ी दिखाई दी. 63.62 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर पिछले पांच दिनों में अपने निवेशकों को 39% का रिटर्न दे चुका है. जबकि एक महीने में यह आंकड़ा 47% है. पिछले कुछ सत्रों से लगातार आ रही तेजी को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार के ट्रेडिंग सेशन में भी यह स्टॉक कमाल दिखा सकता है. 

3P Land Holdings
लेंडिंग, इन्वेस्टमेंट एक्टिविटी और रियल एस्टेट से जुड़ी इस कंपनी के शेयर आज रॉकेट की तरह भागे. करीब 20 प्रतिशत की उछाल के साथ बाद यह 46.80 रुपए पर बंद हुआ, जो इसका 52 वीक का नया हाई लेवल बन गया है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस शेयर में बाइंग सेंटीमेंट्स दिखाई दे रहे हैं, लिहाजा इसके शुक्रवार को भी अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है. इसके अलावा, आप कल VMS Industries पर भी नजर रखें. यह शेयर भी आज उछाल के साथ 61.46 रुपए पर बंद हुआ है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

3 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

5 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

5 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

6 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

3 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

5 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

5 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

6 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

10 hours ago