✕

होम / बिजनेस / 2023 में इन IPOs ने इन्वेस्टर्स को किया मालामाल, दिया 100% से अधिक रिटर्न!

2023 में इन IPOs ने इन्वेस्टर्स को किया मालामाल, दिया 100% से अधिक रिटर्न!

लिस्ट होने के बाद से अभी तक IREDA का शेयर अपने इन्वेस्टर्स को लगभग 240% के छप्परफाड़ रिटर्न्स प्रदान कर चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

2023 भारतीय शेयर मार्केट (Share Market) के लिए एक काफी जबरदस्त साल के रूप में बीता है. यह साल शेयर मार्केट (Share Market) के लिए बेहद ख़ास इसलिए भी बीता है क्योंकि इस साल बहुत सी जानी-मानी कंपनियों के स्टॉक, बाजार में लिस्ट किये गए हैं और बहुत से IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफर ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने इन्वेस्टर्स को मालामाल करते हुए इस साल उन्हें 100% से अधिक के रिटर्न्स प्रदान किये हैं. आज हम यहां ऐसे ही IPOs के बारे में बात करने जा रहे हैं. 

IREDA ने दिया 240% का रिटर्न
सामने आ रही जानकारी के अनुसार कम से कम 8 स्टॉक्स ऐसे हैं जिन्होंने अपने इन्वेस्टर्स की संपत्ति को दोगुना कर दिया है. अगर इन स्टॉक्स की बात करें तो इन स्टॉक्स में सबसे पहला नाम पब्लिक सेक्टर की जानी-मानी कंपनी IREDA (इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी) के स्टॉक का आता है. कंपनी के IPO में शेयरों की कीमत 32 रुपए प्रति शेयर थी लेकिन लिस्ट होने के बाद से अभी तक IREDA का शेयर अपने इन्वेस्टर्स को लगभग 240% के छप्परफाड़ रिटर्न्स प्रदान कर चुका है. आपको बता दें कि भारतीय एक्सचेंजों पर IREDA के स्टॉक ने 29 नवंबर 2023 को डेब्यू किया था. 

2024 में भी जारी रहेगी रफ्तार?
आज यानी 22 दिसंबर तक शेयर मार्केट में कुल 51 IPOs को उतारा जा चुका है और IPOs की मदद से प्राथमिक मार्केटों में लगभग 45,000 करोड़ रुपयों जितनी राशि इकट्ठी की जा चुकी है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ज्यादा से ज्यादा कंपनियां लोकसभा चुनाव से पहले या फिर बाद में कैपिटल मार्केटों का हिस्सा बनना चाहती हैं और इसीलिए हमें IPOs की संख्या में इतना ज्यादा उछाल देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही FPI यानी विदेशी निवेशकों और घरेलु मार्केटों से मिल रही साकारात्मक भावनाओं की वजह से शेयर बाजार की यह रफ्तार 2024 में भी जारी रह सकती है. 

Tata Technology भी नहीं पीछे
Cyient DLM नामक स्टॉक को 10 जुलाई को लिस्ट किया गया था और IREDA की तरह ही यह भी एक ऐसा स्टॉक है जिसने जिसने अपने इन्वेस्टर्स को मालामाल कर दिया है. Cyient DLM का स्टॉक इस वक्त 660 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर ट्रेड कर रहा है और अभी तक यह अपने इन्वेस्टर्स को 149% जितने जबरदस्त रिटर्न्स प्रदान कर चुका है. टाटा टेक्नोलॉजी और नेटवेब टेक्नोलॉजी भी ऐसे ही स्टॉक हैं और जहां टाटा टेक्नोलॉजी का स्टॉक अभी तक अपने इन्वेस्टर्स को 142% के रिटर्न्स प्रदान कर चुका है, वहीं नेटवेब टेक्नोलॉजी के स्टॉक ने अभी तक अपने इन्वेस्टर्स को 141% जितने शानदार रिटर्न्स प्रदान किये हैं.
 
यह भी पढ़ें: बच्चे की नोटबुक से पन्ना मांगकर CFO ने लिखा इस्तीफा, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

13 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

17 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

10 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

12 hours ago