✕

होम / बिजनेस / इस हफ्ते खुलने जा रहे हैं ये IPO, केवल 1 की होगी लिस्टिंग, निवेशक जान लें हर डिटेल

इस हफ्ते खुलने जा रहे हैं ये IPO, केवल 1 की होगी लिस्टिंग, निवेशक जान लें हर डिटेल

15 जुलाई से शुरू होने जा रहे नए सप्ताह में चार कंपनियां अपने पहले पब्लिक इश्यू लॉन्च करेंगी, जिनके माध्यम से 700 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस सप्‍ताह आईपीओ मार्केट में खूब हलचल रहने वाली है. 15 जुलाई से लेकर 20 जुलाई के बीच 4 आईपीओ खुल रहे हैं. इनमें से एक मेनबोर्ड सेगमेंट का आईपीओ है जबकि, 3 एसएमई आईपीओ हैं. इसके अलावा पहले से खुले 5 पब्लिक इश्यू भी हैं, जो नए सप्ताह में क्लोज होंगे. ये सभी SME सेगमेंट के हैं. लिस्टिंग की बात करें तो आने वाले सप्ताह में केवल एक कंपनी शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करने वाली हे ओर वह भी SME सेगमेंट की है. 17 जुलाई को शेयर बाजार मुहर्रम के अवसर पर बंद रहने वाला है. कौन सी कंपनियां। PO ला रही हैं. आइए जानते हैं....

इस सप्ताह खुलने वाले IPO

Tunwal E-Motors IPO: इस सप्ताह इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Tunwal E-Motors 15 जुलाई को 59 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगी. कंपनी IPO से 115.64 करोड़ रुपये जुटाएगी. यह एक SME सेंगमेंट का आईपीओ है. 1.96 करोड़ इक्विटी शेयरों वाला यह आईपीओ 81.72 करोड़ रुपये के 1.38 करोड़ शेयरों के फ्रेश इश्यू और 33.93 करोड़ रुपये के 57.5 लाख शेयरों की ओएफएस का कॉम्बिनेशन है. यह इश्यू 18 जुलाई को बंद होगा है.

Sanstar IPO: यह मेनबोर्ड सेगमेंट से एकमात्र आईपीओ होगा, जो अगले सप्ताह 19 जुलाई को खुलेगा, जिसका प्राइस बैंड 90-95 रुपये प्रति शेयर होगा. 510.15 करोड़ रुपये के आईपीओ में 397.1 करोड़ रुपये मूल्य के 4.18 करोड़ इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू और प्रमोटरों द्वारा 113.05 करोड़ रुपये मूल्य के 1.19 करोड़ शेयरों का ऑफर फोर सेल शामिल है. आईपीओ 19 जुलाई को बंद होगा.

Kataria Industries IPO: लो रिलैक्सेशन प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट (LRPC) स्ट्रैंड्स और स्टील वायर्स बनाने वाली कंपनी कटारिया 16 जुलाई को अपना पहला पब्लिक इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए खोलेगी. बुक बिल्ट इश्यू के लिए प्राइस बैंड 91-96 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.

Macobs Technologies IPO: राजस्थान बेस्ड Macobs, जो Male Grooming प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराती है, भी 16 जुलाई को 19.46 करोड़ रुपये का अपना पब्लिक इश्यू जारी करेगी तथा 19 जुलाई को बंद होगी, जिसका प्राइस बैंड 71-75 रुपये प्रति शेयर होगा.

एक कंपनी बाजार में होगी लिस्ट

11 जुलाई को खुला यह Sahaj Solar IPO 15 जुलाई को क्लोज होगा. अभी तक इसे 97.98 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है. प्राइस बैंड 171-180 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 800 शेयर है. कंपनी 52.56 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 19 जुलाई को होने वाली है. नए सप्ताह में SME सेगमेंट में केवल Sahaj Solar IPO शेयर बाजार में लिस्ट होने वाला है. इसके शेयर 19 जुलाई को NSE SME प्लेटफॉर्म पर शुरुआत करेंगे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.