✕

होम / बिजनेस / राजनीतिक दलों को चंदा देने वालों में शामिल हैं ये नामी आईटी कंपनियां, इतना दिया है डोनेशन

राजनीतिक दलों को चंदा देने वालों में शामिल हैं ये नामी आईटी कंपनियां, इतना दिया है डोनेशन

वहीं आईटी कंपनियों में इंफोसिस के शेयर की कीमतों पर नजर डालें तो आज कंपनी का शेयर 1584.55 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. शेयर में आज ओपनिंग के मुकाबले गिरावट देखने को मिली है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

राजनीतिक दलों को इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड के जरिए चंदा देने वाले मामले में सुनवाई अभी चल रही है. लेकिन अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसमें दिख रहा है कि  बॉन्‍ड के जरिए चंदा देने वालों में लगभग सभी सेक्‍टर की कंपनियां शामिल हैं. इसमें आईटी सेक्‍टर की नामी कंपनियां भी मौजूद हैं, जिन्‍हें देश में ज्‍यादातर लोग जानते हैं. दरअसल जिन आई कंपनियों का इसमें नाम सामने आया है उनमें इंफोसिस(Infosys), जेनसार टेक्‍नोलॉजी (Zensar Technology) और साइंट (Cyient) जैसी कंपनियां शामिल हैं. 

इस आईटी कंपनी ने दिया सबसे ज्‍यादा चंदा 
एसबीआई की ओर से इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार, साइंट (Cyient) राजनीतिक दलों को चंदा देने में सबसे बड़ी कंपनी बनकर सामने आई है. साइंट ने राजनीतिक दलों को 10 करोड़ रुपये तक का चंदा इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड के जरिए दिया है. हालांकि अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है कि इस कंपनी ने आखिर किस राजनीतिक दल को चंदा दिया है. इसी तरह जेनसार टेक्‍नोलॉजी (Zensar Technology) ने राजनीतिक दलों को इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड के जरिए 3 करोड़ रुपये और इंफोसिस (Infosys)  ने 1 करोड़ रुपये का चंदा दिया है. इंफोसिस ने 1 करोड़ रुपये का चंदा जनता दल सेक्‍यूलर को दिया था. इस पार्टी के प्रमुख एचडी देवेगौड़ा देश के पीएम रह चुके हैं. कंपनी की ओर से ये चंदा 2018 में दिया गया था. 

इन राजनीतिक दलों को मिला सबसे ज्‍यादा चंदा 
रविवार को एसबीआई की ओर से डाटा को अपलोड किए जाने के बाद जो जानकारी सामने आई थी उसके अनुसार सबसे ज्‍यादा चंदा बीजेपी को मिला. 2018 में इस स्‍कीम के आने के बाद सबसे डोनेशन बीजेपी को मिला. बीजेपी को 6986.5 करोड़ रुपये मिले. उसके बाद दूसरे नंबर पर टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) रही. ममता बेनर्जी की इस कंपनी को 1397 करोड़ रुपये का डोनेशन मिला. तीसरे नंबर पर कांग्रेस रही जिसे 1334 करोड़ का डोनेशन मिला और चौथे नंबर पर भारत राष्‍ट्र समिति (बीआरएस) रही. इस कंपनी को 1322 करोड़ रुपये का चंदा मिला. 

इन नॉन आईटी कंपनियों ने दिया सबसे ज्‍यादा चंदा 
सुप्रीम कोर्ट की ओर से 15 फरवरी को इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड स्‍कीम को खारिज किए जाने के बाद अब जैसे-जैसे जानकारी सामने आ रही है उससे पता चल रहा है कि नॉन आईटी कंपनियों में किसने ज्‍यादा चंदा दिया है. ज्‍यादा चंदा देने के मामले में नॉन आईटी कंपनियों ने फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज ने डीएमके को 509 करोड़ का चंदा दिया, इसी तरह मेघा इंजीनियरिंग की ओर से 89.75 करोड़ के बॉन्‍ड और 50 करोड़ रुपये का चंदा जेडीएस को दिया गया. मेघा इंजीनियरिंग उन कंपनियों में शामिल हैं जो बॉन्‍ड खरीदने में दूसरे नंबर पर रही है. इसी तरह बीजू जनता दल को 955.50 करोड़ के बॉन्‍ड और YSR कांग्रेस को 442.80 करोड़ के बॉन्‍ड, तेलगु देशम को 181.35 करोड़ के बॉन्‍ड और समाजवादी पार्टी को 14.05 करोड़ के बॉन्‍ड मिले हैं. 

ये भी पढ़ें: वर्क फ्रॉम होम से है प्यार, तो ये दिग्गज कंपनी करेगी प्रमोशन से इंकार; कर्मचारियों में खौफ

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

15 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

15 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

15 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

18 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

15 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

20 hours ago