✕

होम / बिजनेस / अगले हफ्ते इन डिफेंस शेयरों में देखने को मिल सकती है तेजी, इस डील का हो सकता है असर 

अगले हफ्ते इन डिफेंस शेयरों में देखने को मिल सकती है तेजी, इस डील का हो सकता है असर 

इन तीनों कंपनियों को लेकर अनुमान इसलिए जाहिर किया जा रहा है क्‍योंकि तीनों को बड़ा ऑर्डर मिला है और उनकी वित्‍तीय स्थिति भी बेहतर बनी हुई है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रक्षा अधिग्रहण काउंसिल के द्वारा 2.23 लाख करोड़ रुपये की डील को हरी झंडी दिखाए जाने का असर हफ्ते के आखिरी दिन तीन डिफेंस पीएसयू शेयरों में देखने को मिला. इन तीन शेयरों में हिंदुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स HAL, भारत इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स लिमिटेड BEL और भारत डॉयनेमिक्‍स BDl शामिल हैं. जानकारों का मानना है कि आने वाले हफ्ते में भी इनमें तेजी देखी जा सकती है. ऐसे में इनमें निवेश किया जा सकता है. 

आज कितनी दिखी तेजी 
भारत सरकार की रक्षा अधिग्रहण समिति जो साजो सामान की खरीद को हरी झंडी दिखाती है, उसने 2.32 लाख करोड़ रुपये की खरीद को हरी झंडी दिखा दी है. इसी का असर है कि शुक्रवार के कारोबार पर अगर नजर डालें तो एचएएल में 3 फीसदी, बीईएल में 1 फीसदी और बीडीएल में पांच फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्‍सपर्ट का मानना है कि इसका सबसे बड़ा फायदा एचएएल को हो सकता है. क्‍योंकि एचएएल को 65 हजार करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. इसमें 97 एलसीए मार्क वन फाइटर जेट के अधिग्रहण के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है. इसी मंजूरी के साथ भारतीय वायुसेना को ये फाइटर जेट मिलने का रास्‍ता साफ हो गया है. DAC ने 15 एलसीएच प्रचंड हेलीकॉप्‍टर, और SU 30 MKI खरीदने का ऑर्डर दिया है. इसी के साथ HAL की ऑर्डर बुक 82 हजार करोड़ रुपये की हो गई है. 

BEL और BDL की स्थिति भी है मजबूत 
वहीं DAC के इस ऑर्डर में BEL के इस साल का पहली छमाही का ऑर्डर इनफ्लो 15400 करोड़ रुपये रहा है. जो कि सालाना 574 प्रतिशत पिछले साल से ज्‍यादा है. इसमें कंपनी को BDL और कोच्चिन शिपयार्ड से बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी के पास कोई 68700 करोड़ रुपये का ऑर्डर बैक लॉग है. वहीं BDL की स्थिति भी मजबूत बनी हुई है. इस साल की पहली छमाही में कंपनी के पास 25 हजार करोड़ का ऑर्डर होने की उम्‍मीद है. जबकि इस साल की पहली छमाही में BDL के पास 1660 करोड़ का ऑर्डर था. 

नोट- शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. इसीलिए किसी भी शेयर में अपने विशेषज्ञ के अनुमान के आधार पर ही निवेश करें. इस राय को प्रकाशन समूह की व्‍यक्तिगत राय न समझा जाए.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

दीपिंदर गोयल ने Dark.ai का दिया संकेत, Eternal का टेक्नोलॉजी कारोबार में विस्तार

नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पहल 28 अक्टूबर को लॉन्च हो सकती है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके प्रोडक्ट और बिजनेस मॉडल को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है.

10 hours ago

Zomato की पैरेंट कंपनी Eternal का मुनाफा 92% बढ़ा, रेवेन्यू 24 हजार करोड़ रुपये के पार

इस कारोबार का एडजस्टेड EBITDA सालाना आधार पर 25% बढ़कर 627 करोड़ रुपये हो गया. हालांकि, एडजस्टेड EBITDA मार्जिन मामूली रूप से घटकर NOV का 5.5% रह गया.

12 hours ago

HDFC बैंक में गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ जांच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैंक की व्यावसायिक रणनीतियों और बाजार को प्रभावित करने वाली संवेदनशील जानकारी बाहरी लोगों के साथ साझा करने का आरोप

12 hours ago

AAAI ने उत्तर, दक्षिण और पूर्वी भारत में शुरू किए क्षेत्रीय चैप्टर, स्थानीय विज्ञापन उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

कुनाल ललानी, के. श्रीनिवास और प्रियंका चटर्जी संभालेंगे उत्तर, दक्षिण और पूर्वी क्षेत्र की कमान

12 hours ago

2,900 करोड़ रुपये की राहत से अंबानी और निप्पॉन के खिलाफ SEBI की बड़ी कार्रवाई का आधार कमजोर

यस बैंक के AT-1 बॉन्ड को बहाल करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले से SEBI की रिलायंस म्यूचुअल फंड जांच की मुख्य धारणा कमजोर पड़ गई है. इस मामले में यह माना गया था कि रिलायंस म्यूचुअल फंड ने जिन बॉन्ड में निवेश किया था, वे बेकार हो चुके थे.

12 hours ago

बड़ी खबरें