✕

होम / बिजनेस / इन डिफेंस कंपनियों की ऑर्डर बुक में आई मजबूती, अब शेयर भर सकते हैं और ऊंची उड़ान!

इन डिफेंस कंपनियों की ऑर्डर बुक में आई मजबूती, अब शेयर भर सकते हैं और ऊंची उड़ान!

शेयर बाजार में लिस्टेड कुछ डिफेंस कंपनियों को बड़े ऑर्डर हाथ लगे हैं. ऐसे में उनके शेयरों में भी मजबूती आ सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

डिफेंस सेक्टर से जुड़े स्टॉक्स के और तेज रफ्तार से भागने की संभावना बन रही है. दरअसल, कुछ डिफेंस कंपनियों की ऑर्डर बुक में मजबूती आई है और इसका असर उनके शेयरों पर भी देखने को मिल सकता है. लिहाजा, यदि आप अपने पोर्टफोलियो में डिफेंस स्टॉक्स शामिल करना का सोच रहे हैं, तो यहां हम कुछ कंपनियों का उल्लेख करना चाहेंगे, जिन्हें हाल में बड़े ऑर्डर मिले हैं. 

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज
सबसे पहले बात करते हैं पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज (Paras Defence & Space Technologies) की. पारस डिफेंस मुख्य रूप से डिफेंस और स्पेस इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशंस प्रदान कराती है. डिजाइन, डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और टेस्टिंग में लगी इस कंपनी के प्रमोटरों के पास मार्च 2024 तक कंपनी में 58.94 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. इस कंपनी प्रमुख ग्राहकों में DRDO, ISRO, डिफेंस शिपयार्ड, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, लार्सन एंड टुब्रो और टाटा ग्रुप शामिल हैं. पारस डिफेंस ने पिछले कुछ सालों में कई नए क्षेत्रों में प्रवेश करके सात नई सहायक कंपनियों की स्थापना की है. कंपनी फिलहाल ड्रोन, मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) और ड्रोन रोधी प्रणालियों पर फोकस कर रही है. इस कंपनी को हाल ही में लार्सन एंड टुब्रो से 305 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. पारस का शेयर शुक्रवार को 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,208.35 रुपए पर बंद हुआ था.

Nibe Ltd
Nibe Ltd भी डिफेंस सेक्टर से जुड़ी कंपनी है. Nibe को हाल ही में दो बड़े ऑर्डर मिले हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, इन ऑर्डर के तहत कंपनी को FCR ट्रेलर और शेल्टर की सप्लाई करनी है. इसके अलावा, Nibe को सरफेस ट्रीटमेंट और एयर कंडीशनिंग का भी ऑर्डर मिला है. इन ऑर्डर की टोटल वैल्यू करीब 80 करोड़ रुपए बताई जा रही है. ऐसे में कंपनी के शेयरों में मजबूती आने की संभावना भी बन रही है. शुक्रवार को कंपनी के शेयर एक प्रतिशत से कम की गिरावट के साथ 1,837.60 रुपए पर बंद हुए. लेकिन इस साल अब तक इस शेयर ने अपने निवेशकों को 189.77% का धमाकेदार रिटर्न दिया है. पिछले एक साल में यह आंकड़ा 305.65% है.

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) एक सरकारी कंपनी है. इसे रक्षा मंत्रालय से 60 हजार करोड़ रुपए के दो बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद है. फाइटर जेट के ऑर्डर हासिल करने वालों की रेस में HAL का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है. डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर की इस कंपनी के शेयर कल 2 प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ 4,758 रुपए पर बंद हुए. इस साल अब तक ये शेयर 68.34% का शानदार रिटर्न दे चुका है. हालांकि, पिछले एक महीने में इसमें 5.14% की गिरावट भी देखने को मिली है. 31 मार्च 2024 को समाप्त तिमाही में HAL का नेट प्रॉफिट 52% बढ़कर 4309 करोड़ रुपए रहा था. कंपनी ने तिमाही के दौरान 17600 करोड़ रुपए के ऑर्डर भी प्राप्त किए, जो एक साल पहले की तुलना में 135% अधिक है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

36 minutes ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

1 hour ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

1 hour ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

1 hour ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

15 hours ago

बड़ी खबरें

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

1 hour ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

36 minutes ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

1 hour ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

1 hour ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

17 hours ago