होम / बिजनेस / बिजनेसमैन परिवारों की ये बेटियां संभाल रही हैं कारोबार, जानिए कौन हैं ये? 

बिजनेसमैन परिवारों की ये बेटियां संभाल रही हैं कारोबार, जानिए कौन हैं ये? 

देश के नामी बिजनेसमैन परिवारों की ये बेटियांं आज देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी नाम कमा रही हैं और अपने कारोबार को आगे बढ़ा रही हैं.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

पिछले एक दशक में जब से भारतीय अर्थव्‍यव्‍यवस्‍था ने ग्रोथ पकड़ी है तब से देश के कई कारोबारियों के बिजनेस में ग्रोथ देखने को मिली है. लेकिन एक बड़ा बदलाव जो देखने को मिला है कि जहां पहले बिजनेसमैन परिवारों बेटियां कम ही जिम्‍मेदारी लेती दिखाई देती थी वहीं अब इनकी एक अच्‍छी खासी सूची है जो इस काम को कर रही हैं और अपने परिवार के बिजनेस में सिर्फ हाथ नहीं बंटा रही हैं बल्कि उसमें सफल भी हो रही हैं. आज हम आपको देश के बिजनेस मैन परिवारों की कुछ ऐसी ही बेटियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ये काम कर रही हैं. 

इस कड़ी में सबसे पहले नंबर पर आता है अंबानी परिवार. देश का सबसे रईस अंबानी परिवार आज बाजार के अलग-अलग प्‍लेटफॉर्म पर तेजी से कारोबार को आगे बढ़ा रहा है. अंबानी परिवार सिर्फ कारोबार को बढ़ा ही नहीं रहा है बल्कि मुनाफा भी कमा रहा है. इसी परिवार के मुखिया मुकेश अंबानी की बेटी है ईशा अंबानी. ईशा अंबानी आज रिलायंस के रिटेल कारोबार को आगे बढ़ा रही है. मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी 23 साल की उम्र में रिलायंस के रिटेल कारोबार को अपने हाथों में ले लिया था और तब से वो पिता के साथ कंधे से कंधा मिलकार कारोबार कर रही हैं. पिता का साथ दिया था ईशा अंबानी की देखरेख में ही साल 2016 अप्रैल में एजिओ की लॉन्चिंग हुई, ये रिलायंस का एक मल्टीब्रांड्स ई कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म है. ईशा को हाल ही में फोर्ब्‍स इंडिया लीडरशिप इवेंट में जेननेक्‍सट एंट्रप्रिन्‍योर का अवॉर्ड दिया गया है. वो जिस रिलायंस रिटेल का कारोबार संभालती हैं उसने हाल ही में अपनी चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं जिसमें उसे साल दर साल के आधार पर उसका मुनाफा 12.9 फीसदी बढ़कर 2415 करोड़ रुपये पहुंच गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईशा की कुल नेटवर्थ 4810 करोड़ रुपये है. 

इसके बाद दूसरे नंबर पर आती है बिसलेरी के चेयरमैन रमेश चौहान की बेटी जयंती चौहान जो अपने पिता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं, और पिता के कारोबार को आगे बढ़ा रही है. वैसे तो जयंती कई साल से बिसलेरी के कारोबार से जुड़ी हुई हैं लेकिन बिसलेरी के पोर्टफोलियो का ब्रैंड वेदिका पर जयंती चौहान का खास फोकस रहा है. जयंती चौहान ने 24 साल की उम्र से ही अपने पिता की देखरेख में बिसलेरी के कारोबार को की बागडोर को संभाल लिया था. बाद में उन्‍हें मुंबई ऑफिस का भी प्रमुख बना दिया गया.  फिलहाल जयंती बिसलेरी में वाइस प्रेसीडेंट के तौर पर काम संभाल रही हैं. बिसलेरी को 2000 में 100 करोड़ और 2021 में 95 करोड़ रुपये का फायदा हुआ था. 

 पिता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बिजनेस संभालने वाली बेटियों की सूची में अगला नाम है TVS मोटर के चेयरमैन की बेटी डॉक्टर लक्ष्मी वेणु का जो अपने पिता के कारोबार को आगे बढ़ा रही है. TVS ऑटो कंपनी है, जिसका रेवेन्‍यू 69 हजार करोड़ रुपये है. लक्ष्मी वेणु TVS की एक सब्सिडियरी कंपनी सुंदरम क्‍लेटन लिमिटेड जिसे (SCL) के नाम से भी जाना जाता है उसकी मैनेजिंग डायरेक्टर है. करीब एक दशक से भी ज्यादा वक्त से लक्ष्मी वेणु सुंदरम क्‍लेटन की कमान संभाल रही है इस कंपनी को ग्लोबल मार्केट में फैलाने का श्रेय डॉक्टर लक्ष्मी वेणु को ही जाता है. वेणू येल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुकी हैं, वो यूनिवर्सिटी ऑफ वार्विक से इंजीनियरिंग मैनेजमेंट में डॉक्‍ट्रेट कर चुकी हैं. उन्‍हें अभी हाल ही में कंपनी का मैनेजिंग डॉयरेक्‍टर बनाया गया है. उन्‍होंने अपनी कंपनी का यूएस में भी ऑपरेशन आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई है. उन्‍हें उनकी कंपनी के द्वारा बनाए जाने वाले ऑटो कंपोनेंट की बेहतरीन क्‍वॉलिटी के लिए भी जाना जाता है. उनकी कंपनी ने पिछले साल के 83 करोड़ रुपये के मुकाबले इस साल 722 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है. उनकी मां भी एक बिजनेस वुमेन रह चुकी हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनकी सैलरी लगभग 5 करोड़ रुपये मासिक है.

इसके बाद नाम आता है 31 साल की अद्वेता नायर का जो फाल्गुनी नायर की बेटी है. जोकि फैशन रिटेल ब्रैंड नायका कि को-फाउंडर और सीईओ है. अद्वैता नायर, ने येल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और उसके बाद हावर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की है. अद्वैता अब नायका के कारोबार को संभाल रही है, नायका के करीब 400 ब्रैंड हैं, इस कंपनी के 40 शहरों में 20 वेयरहाउस और 80 स्टोर भी हैं. फाल्गुनी और संजय नायक की बेटी अद्वैता का काम नायका फैशन की सीईओ होने के नाते चुनौतियों से भरा है. अद्वैता का सफर बड़ा दिलचस्‍प रहा है. वर्ष 2012 में उन्‍होंने एक कंपनी में अपनी कंसल्‍टेशन की जॉब को 6 महीने ही पूरे किए थे कि उनकी मां फाल्‍गुनी ने तय किया वो अपनी बेटी की एंट्रप्रिन्‍योरशिप सफर को शुरू करेंगी. उन्‍होंने अपनी हाई प्रोफाइल नौकरी छोड़ी और अपनी मां के साथ बतौर को-फाउंडर काम करना शुरू कर दिया. उनकी मां फाल्‍गुनी नायका की प्रमुख हैं जिसकी बाजार कीमत आज 36 हजार करोड़ रुपये की है. उनकी कंपनी 2021 में अपना सक्‍सेसफुल आईपीओ भी ला चुकी है. अद्वैता ने इस ब्रैंड को बनाने में बड़ी मेहनत की है. 10 लोगों की जिस कंपनी को उन्‍होंने अपने हाथ में लिया था आज उसमें 3000 लोग काम करते हैं. 2018 में उन्‍होंने नॉयका फैशन की शुरुआत की. फाल्‍गुनी नॉयर जो कि एक सेल्‍फ मेड एंट्रेप्रिन्‍योर हैं 2022 में उनकी नेट वर्थ 20 हजार करोड़ रुपये है. 

फ्यूचर ग्रुप के फाउंडर किशोर बियानी की बेटी अशनि बियानी जिन्होंने पार्सन्‍स स्कूल आफ डिजाइन के साथ-साथ स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से डिजाइनिंग की पढ़ाई की है. पढाई के बाद अशनि अपने पिता के कारोबार फयूचर ग्रुप से जुड़ गई. उनके बारे में उनके पिता कहते हैं कि आज मैं अपने कारोबार को लेकर अपनी बेटियों से सलाह लेता हूं. क्‍योंकि वो लोग आज की इस नई जेनरेशन को अच्‍छी तरह से जानते हैं. मीडिया रिपोर्ट का तो यहां तक कहना है कि किशोर बियानी के फ्यूचर ग्रुप को विस्‍तार देने में अशनि का बड़ा योगदान है. 2011 में अशनि को इस कंपनी के निदेशक की जिम्‍मेदारी भी दे दी गई. अशनि की बहन अवनि भी बिजनेस की दुनिया में काम करती हैं. वो अपनी बिजनेस चेन फूडहॉल का काम देखती हैं. ये उनका ही कॉन्‍सेप्‍ट है. दोनों बहनों ने काफी कम उम्र से ही बिजनेस की बागडोर अपने हाथो में ले ली थी. आज दोनों बिजनेस की दुनिया में काफी जाना पहचाना नाम है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

6 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

6 hours ago

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

6 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

8 hours ago

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

11 hours ago


बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

6 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

6 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

6 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

11 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

8 hours ago