✕

होम / बिजनेस / Nazara Technology की इन कंपनियों को मिला 1120 करोड़ का टैक्‍स नोटिस, ये है इसकी वजह?

Nazara Technology की इन कंपनियों को मिला 1120 करोड़ का टैक्‍स नोटिस, ये है इसकी वजह?

वहीं मार्च 2024 में जारी हुए  चौथी तिमाही के नतीजों के अनुसार, कंपनी ने 0.18 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था. जबकि कंपनी ने पिछले साल 9.4 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नजारा टेक्‍नोलॉजीस (Nazara Technology) की 2 सब्सिडियरी कंपनियों को 1120 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का जीएसटी नोटिस मिला है. जीएसटी विभाग की ओर से ये नोटिस उसकी गेमिंग कंपनी और स्‍पोर्टस मीडिया कंपनी को मिला है. नजारा की ओर से ये जानकारी एक्‍सचेंज को 17 जुलाई को दी गई है. कंपनी को मिले इस नोटिस का असर शेयरों पर गुरुवार को देखने को‍ मिल सकता है. कंपनी का शेयर 918.10 रुपये पर लास्‍ट बंद हुआ था. 

आखिर क्‍या है ये पूरा मामला? 
नजारा टेक्‍नोलॉजीस (Nazara Technology) की जिन दो सब्सिडियरी कंपनियों को ये नोटिस मिला है उनमें ओपनप्‍ले टेक्‍नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड शामिल है. इस कंपनी को 16 जुलाई डॉयरेक्‍टर जनरल जीएसटी इंटेलीजेंस की ओर से नोटिस मिला है. इस नोटिस में कंपनी को 845.72 करोड़ रुपये चुकाने को कहा गया है. नोटिस में पेमेंट के समय के बारे में बताया गया है कि ये भुगतान 2017-18 से 2022-23 के बीच का है. जो कंपनी को जमा करना है. इसी तरह से दूसरी कंपनी हालाप्‍ले टेक्‍नोलॉजी (HalaPlay Technology Pvt Ltd) है. इस कंपनी पर 274.21 करोड़ रुपये है. इस कंपनी को भी 2017-18 से 2022-23 के बीच का भु्गतान करना है. 

ये भी पढ़ें: क्‍या 14 दिनों में 5 करोड़ से ज्‍यादा लोग भर पाएंगे आईटीआर, क्‍या आगे बढ़ेगी तारीख

नोटिस पर कंपनी की ओर से कही गई ये बात 
कंपनी की ओर से जीएसटी विभाग की ओर से मिले इस नोटिस को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी गई है. कंपनी ने कहा है कि दोनों सब्सिडियरी कंपनियां अपने काउंसिल के साथ इस नोटिस को लेकर जवाब तैयार कर रही है और भविष्‍य की रणनीति को लेकर काम कर रही है. दोनों सब्सिडियरी कंपनियां नजारा टेक्‍नोलॉजी के प्रॉफिट में 1 प्रतिशत की भूमिका निभाती है जबकि 2 प्रतिशत तक योगदान कंपनी के रेवेन्‍यू में देती है. 

कैसे रहे थे नजारा टेक्‍नोलॉजी के नतीजे? 
वहीं मार्च 2024 में जारी हुए  चौथी तिमाही के नतीजों के अनुसार, कंपनी ने 0.18 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था. जबकि कंपनी ने पिछले साल 9.4 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया था.  कंपनी को ज्‍यादा बड़ा नुकसान 16.87 करोड़ रुपये का हुआ जो बीते क्‍वॉर्टर में ऑपरेशन चालू ना रहने के कारण हुआ, जिसके परिणामस्वरूप कंपनी के वास्तविक-पैसे वाले गेमिंग व्यवसाय हालाप्ले सहित कई पुराने व्यवसायों को बट्टे खाते में डाल दिया गया था.वहीं कंपनी के शेयर की बात करें तो नजारा टेक्‍नोलॉजी का शेयर बुधवार को 918.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

23 hours ago