होम / बिजनेस / Paytm का दुख इन कंपनियों के लिए बना खुशी की वजह, ऐसे मिल रहा फायदा

Paytm का दुख इन कंपनियों के लिए बना खुशी की वजह, ऐसे मिल रहा फायदा

इस साल की शुरुआत paytm के लिए अच्छी नहीं रही है. उस पर हुई कार्रवाई से उसके प्रतिद्वंदियों को फायदा पहुंच रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Paytm इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट बैंक (Paytm Payment Bank) पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कई तरह के प्रतिबंधों का ऐलान किया था. इन प्रतिबंधों से Paytm की आर्थिक सेहत प्रभवित हो रही है. हालांकि, पेटीएम का यह दुख किसी के लिए खुशी की वजह बन गया है. फोनपे, गूगल पे और मोबिक्विक जैसे पेमेंट ऐप को खूब डाउनलोड किया जा रहा है. यानी यूजर्स Paytm का साथ छोड़कर दूसरे प्लेटफॉर्म का रुख करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं,  

सबसे ज्यादा फायदे में PhonePe
मीडिया रिपोर्ट्स में ऐप इंटेलीजेंस प्लेटफार्म ऐपट्वीक (AppTweak) के हवाले से बताया गया है कि RBI की कार्रवाई के बाद से Paytm के प्रतिद्वंदियों को फायदा पहुंच रहा है. सबसे ज्यादा लाभ में PhonePe रहा है. 31 जनवरी के बाद से वॉलमार्ट की कंपनी फोनपे के डाउनलोड में कम से कम 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है. 1 से 6 फरवरी के बीच ही Google Play Store और Apple App Store से फोनपे का 3.75 मिलियन डाउनलोड हुआ है. यानी Paytm का दुख फोनपे के लिए खुशी लेकर आया है.   

इनके डाउनलोड भी बढ़ रहे
इस दौरान, Google Pay के डाउनलोड में भी इजाफा आया है. यह करीब 14 प्रतिशत बढ़ा है. इसी तरह, MobiKwik का डाउनलोड भी लगभग दोगुना हो गया है. 31 जनवरी के बाद से MobiKwik को 280,588 बार डाउनलोड किया गया है. जबकि इस अवधि में पेटीएम का डाउनलोड करीब 32 प्रतिशत घटा है और यह 998301 रहा है. गौर करने वाली बात ये है कि आरबीआई की इस कार्रवाई से पहले Paytm का एक सप्ताह का डाउनलोड 1.48 मिलियन रहा था. Paytm के भविष्य पर छाए बादलों को देखते हुए अन्य कंपनियां बाजार पर पकड़ बनाने के लिए नई योजनाओं पर भी काम कर रही हैं. 

Paytm से दूरी बना रहे व्यापारी
उधर, ऐसी भी खबरें सामने आ रही हैं कि व्यापारी Paytm से दूरी बना रहे हैं. उन्होंने Paytm से पेमेंट स्वीकारना भी बंद कर दिया है. दरअसल, कुछ दिनों पहले व्यापारियों के संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने कारोबारियों को सलाह देते हुए कहा था कि बिजनेस से जुड़े लेन-देन के लिए Paytm के बजाए दूसरे प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करें. CAIT ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि रिजर्व बैंक की कार्रवाई को लेकर देश में व्यापारियों को अपने पैसे की सुरक्षा के लिए अन्य प्लेटफॉर्म्स पर शिफ्ट करना चाहिए. कैट के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन खंडेलवाल का कहना था कि बड़ी तादाद में छोटे-बड़े व्यापारी, विक्रेता, हॉकर Paytm के जरिए पैसों का लेन-देन करते हैं. ऐसे में RBI की कार्रवाई से उन्हें वित्तीय दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. लिहाजा पेटीएम के बजाए किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट होना उचित रहेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

16 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

19 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

19 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

21 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

21 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

19 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

16 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

17 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

19 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

19 hours ago