✕

होम / बिजनेस / लोकसभा के नतीजों पर राधिका गुप्‍ता और अश्‍नीर ग्रोवर ने कही ये अहम बात, देश रहना चाहिए...

लोकसभा के नतीजों पर राधिका गुप्‍ता और अश्‍नीर ग्रोवर ने कही ये अहम बात, देश रहना चाहिए...

लोकसभा चुनावों पर अब तक एक कारोबारी ने जहां पूर्व पीएम स्‍व अटल बिहारी वाजपेयी की पंक्तियों के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है तो वहीं अश्‍नीर ग्रोवर ने अमेरिका से अपनी बात कही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनावों के नतीजे फाइनल हो चुके हैं. अबकी बार 400 पार के नारे के बीच बीजेपी को 240 सीटें हासिल हुई तो एनडीए को 291 सीटें मिली. वहीं विपक्षी दलों को 234 सीटें मिली हैं जिसमें कांग्रेस को 99 सीटें मिली है. लेकिन लोकसभा के इन चुनावी नतीजों पर अब कारोबारियों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो चुकी है. Edelwise की सीईओ राधिका गुप्‍ता ने कहा है कि सरकारें आएंगी, जाएंगी, पार्टियां बनेंगी, बिगड़ेंगी मगर ये देश रहना चाहिए. वहीं अश्‍नीर ग्रोवर ने अमेरिका से बेहद अहम बात कही है. 

राधिका गुप्‍ता ने ट्वीट कर कही क्‍या बात? 
Edelwise की CEO राधिका गुप्‍ता ने एक लंबे ट्वीट की शुरुआत पूर्व पीएम स्‍व. अटल बिहारी वाजपेयी के द्वारा सदन में दिए गए एक बयान के साथ की है जिसमें वो लिखती हैं, सरकारें आएंगी, जाएंगी, पार्टियां बनेंगी, बिगड़ेंगी मगर ये देश रहना चाहिए - अटल बिहारी वाजपेयी
वो इसके आगे कहती हैं, हमारे सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक ने अपने प्रतिष्ठित संबोधन में हमें याद दिलाया कि चुनाव आते-जाते रहते हैं, लेकिन भारत और भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कायम रहना चाहिए, राजनीतिक विचारों के बावजूद, 1.4 अरब लोगों के देश में लोकतंत्र आज भी कायम है और हमें गर्व होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: क्‍या सच होने जा रही है केजरीवाल की भविष्‍यवाणी, जेल जाने से पहले कही थी ये बात?

बन सकते हैं दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था
पिछले दो दिनों के पूरे नाटक के बाद...अंत में, हमें एक स्थिर सरकार का तीसरा कार्यकाल मिलने की संभावना है, और आर्थिक सुधार जारी रहेंगे.  दुनिया के बहुत से हिस्से इसका दावा नहीं कर सकते.  हां, जनादेश उतना मजबूत नहीं है जितना अनुमान लगाया गया था, लेकिन मजबूत विपक्ष का मतलब शायद सुशासन है. जहां तक भारत का सवाल है, भारतीय अर्थव्यवस्था 1980 के बाद से हर 6 साल में दोगुनी हो गई है और अब यह दोगुनी 4 ट्रिलियन डॉलर के पैमाने पर हो रही है. हमारी जनसांख्यिकी और उद्यमिता और इनोवेशन की हमारी भावना ही भारत की कहानी को परिभाषित करती है, और ऐसा करना जारी रहेगा.  हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकते हैं और बनना भी चाहिए.

अश्‍नीर ग्रोवर ने कही ये बात 
वहीं कारोबारी और कई सामाजिक मामलों पर और सरकार की नीतियों पर अपनी राय देने वाले शार्क टैंक इंडिया के शार्क और भारत पे के को फाउंडर अश्‍नीर ग्रोवर ने भी लोकसभा चुनावों पर अपनी बात कही. उन्‍होंने कहा कि स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी' देखने के लिए ये एक सही दिन है.  
जैसे ही महान भारतीय चुनाव समाप्त हुए, जनता ने सभी को दिखा दिया कि वो सभी तरह के शोर से परे, सभी राजनेताओ और पोलस्‍टर से ज्‍यादा स्‍मार्ट है. मेरे लिए परिणाम एक बात की पुष्टि करता है कि भारत में संसदीय लोकतंत्र है. सब एमपी चुन रहे-पीएम नहीं. इसलिए सूक्ष्म निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर बेहतर सांसद उम्मीदवार चयन ने धारणा और वास्तविकता के बीच सारा अंतर पैदा कर दिया.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

18 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago