होम / बिजनेस / इन्वेस्टमेंट के लिए हैं तैयार? आ रहे हैं इन दो कंपनियों के IPO  

इन्वेस्टमेंट के लिए हैं तैयार? आ रहे हैं इन दो कंपनियों के IPO  

यदि आप आईपीओ को मुनाफा कमाने के मौके के रूप में देखते हैं, तो ये खबर आपके काम की है. महज कुछ दिनों में ही 2 कंपनियों के IPO आने वाले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आईपीओ यानी इनिशियल पब्लिक ऑफर पैसा कमाने का एक बेहतरीन तरीका है. शेयर बाजार में निवेश करने वालों को नए IPO का हमेशा इंतजार रहता है. इस साल का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ मैनकाइंड फार्मा का रहा है. कंडोम बनाने वाली इस कंपनी का IPO 4,300 करोड़ रुपए से अधिक का था. इस आईपीओ की सफलता ने दूसरी कंपनियों को अपने IPO लाने के लिए प्रेरित किया है. पिछले साल कई कंपनियों के IPO खास नहीं कर पाए थे, जिसे देखते ही कुछ कंपनियों ने अपनी इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया था.

IKIO Lighting IPO
इस महीने 5 से लेकर 9 जून तक कुछ कंपनियों ने आईपीओ आने वाले हैं. IKIO Lighting का IPO 6 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 8 जून को बंद हो जाएगा. LED प्रोडक्ट्स, पंखे का रेगुलेटर जैसा सामान बनाने वाली इस कंपनी ने अपने 607 करोड़ रुपए के IPO के लिए प्राइस बैंड 270 से 285 रुपए प्रति इक्विटी शेयर तय किया है. IPO के तहत 350 करोड़ मूल्य तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि प्रमोटर हरदीप सिंह और सुरमीत कौर 90 लाख तक इक्विटी शेयर बिक्री पेशकश के अंतर्गत रखेंगे. इस आईपीओ के लिए लॉट साइज 52 शेयर है और खुदरा निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं. कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में SEBI के समक्ष जरूरी पेपर प्रस्तुत किए थे और दिसंबर में उसे IPO लाने की अनुमति मिली थी. 

Sonalis Consumer Products IPO
सोनालिस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का IPO एक SME आईपीओ है, जो 7 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 9 जून को बंद हो जाएगा. कंपनी 30 रुपए के प्राइज बैंड पर 9.44 लाख नए शेयर जारी करेगी. शेयरों का अंकित मूल्य 10 रुपए प्रति शेयर रखा गया है. सोनालिस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के IPO का लॉट साइज 4,000 शेयर है. इस IPO पर दांव लगाने के लिए खुदरा निवेशकों को कम से कम 1,20,000 रुपए की जरूरत होगी. कंपनी का IPO BSE SME में 19 जून को लिस्ट हो सकता है. सोनालिस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स Nutritious Bars और हेल्दी स्नैक्स के कारोबार में है. 

इनका सब्सक्रिप्शन होगा बंद
इस सप्ताह आने वाले दो आईपीओ के अलावा कोरे डिजिटल आईपीओ और कॉमरेड अप्लायंसेज के IPO सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हो जाएंगे. Kore Digital एक SME कंपनी है और वह IPO के जरिए 18 करोड़ रुपए जुटाएगी. कंपनी का IPO 7 जून को बंद होगा. Kore Digital द्वारा 180 रुपए के प्राइज बैंड पर 10 रुपए अंकित मूल्य के 10 लाख नए शेयर जारी करेगी. IPO के लिए 800 शेयरों का लॉट साइज तय है. यानी IPO पर दांव लगाने के लिए कम से कम 1,44,000 रुपए की जरूरत होगी. वहीं, कॉमरेड अप्लायंसेज का IPO 5 जून को बंद होगा, ये आईपीओ 31 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था. इस SME IPO में 52 से 54 रुपए प्रति शेयर के प्राइज बैंड पर 10 रुपए के अंकित मूल्य के 22.78 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे. कंपनी के शेयरों को BSE SME में 13 जून को लिस्ट किया जाएगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

4 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

4 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

5 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

7 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

8 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह