✕

होम / बिजनेस / बाजार में आज क्यों डूब गए 3 लाख करोड़ से ज्यादा, सामने आए ये प्रमुख कारण

बाजार में आज क्यों डूब गए 3 लाख करोड़ से ज्यादा, सामने आए ये प्रमुख कारण

शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिली. इससे पहले यानी मंगलवार को मार्केट में तेजी आई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार में मंगलवार को आई तेजी पर आज ब्रेक लग गया. शुरुआती कारोबार में ही बाजार में गिरावट दिखाई देने लगी थी, जो धीरे-धीरे और बड़ी होती चली गई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE का सेंसेक्स 426.87 की नरमी के साथ 79,924.77 पर बन हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी  120.10 अंकों के नुकसान के साथ 24,313.10 पर आ गया था. बाजर की इस गिरावट के चलते कुछ ही घंटों में  निवेशकों के करीब 3.26 लाख करोड़ रुपये डूब गए. रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक और HDFC बैंक जैसे हैवीवेट शेयरों में भी आज गिरावट दर्ज हुई.   

मुनाफावसूली प्रमुख कारण
स्टॉक मार्केट में आज आई गिरावट के कुछ प्रमुख कारण रहे हैं. सबसे पहला है मुनाफावसूली. शेयर बाजार ने पिछले कुछ दिनों में अच्छी-खासी बढ़त हासिल की है. ऐसे में मुनाफावसूली के संभावना पहले से ही बन रही थी. सोमवार को बाजार में गिरावट थी, लेकिन मंगलवार को मार्केट बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा. ऐसे में बुधवार मुनाफा कमाने का सबसे सही दिन थी और यही हुआ. मुनाफावसूली का मतलब है कि जब निवेशक किसी स्टॉक में उम्मीद अनुरूप कमाई कर लेते हैं, तो वह उसे बचाकर रखने के बजाये कुछ हिस्सेदारी बेचकर मुनाफा कमा लेते हैं. ऐसे में चौतरफा बिकवाली की वजह से बाजार गिर जाता है. 

SEBI की संख्ती भी वजह
इसके अलावा, बाजार नियामक सेबी द्वारा फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) सेगमेंट की  वॉल्यूम ग्रोथ पर लगाम लगाने की कोशिश भी निवेशकों को आशंकित कर गई. SEBI की वर्किंग कमेटी की सिफारिशों से चिंतित इन्वेस्टर्स आज खरीदारी से बचते नजर आए.  इस कमिटी ने डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स के लॉट साइज को मौजूदा 5 लाख रुपए से बढ़ाकर 20-30 लाख करने की सिफारिश की है. वहीं, अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक का रुख भी स्थानीय बाजार को प्रभावित कर रहा है. सबसे बड़ा सवाल अभी यही है कि अमेरिका का केंद्रीय बैंक इस साल ब्याज दरों में कटौती करेगा या नहीं. फेडरल रिजर्व के चेयरमैन का कहना है कि जब तक इस बात का अधिक भरोसा नहीं मिल जाता कि महंगाई दर 2% की ओर जा रही है, तब तक दरों में कटौती सही फैसला नहीं होगा. 

इन्होंने भी दिया योगदान 
आज मार्केट में आई गिरावट में बैंकिंग शेयरों ने भी योगदान दिया. दरअसल, बैंकिंग शेयर RBI की सख्ती के चलता दबाव में नजर आए. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कुछ बैंकों के ऐसे लाखों खातों पर चिंता जताई गई है, जिनका इस्तेमाल फ्रॉड वाले लेनदेन के लिए किया गया है. इसी तरह, RBI बीते कुछ दिनों में नियमों के उल्लंघन पर कई बैंकों के खिलाफ कार्रवाई भी कर चुका है. घरेलू शेयर बाजार की चाल कैसी रहेगी, ये कुछ हद तक वैश्विक बाजारों के हाल पर भी निर्भर करता है. एशियाई बाजारों का रुख आज मिलाजुला रहा. इसका असर हमारे बाजार पर भी नजर आया. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.