✕

होम / बिजनेस / Ather Energy समेत ये 6 कंपनियां जल्द लाएंगी IPO, SEBI ने दी हरी झंडी, जानिए क्या है प्लान?

Ather Energy समेत ये 6 कंपनियां जल्द लाएंगी IPO, SEBI ने दी हरी झंडी, जानिए क्या है प्लान?

SEBI ने 6 विभिन्न सेक्टर के कंपनियों द्वारा IPO लाने के लिए मंजूरी दे दी है. ये कंपनिया अगले साल यानी 2025 में अपना आईपीओ बाजार में लॉन्च कर सकती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बाजार नियामक SEBI ने लीला पैलेस की मूल कंपनी श्लॉस बैंगलोर, ईवी कंपनी एथर एनर्जी और ओसवाल पंप सहित छह कंपनियों के आईपीओ लाने के प्रस्तावों को मंजूरी दी है. इन छह कंपनियों ने 10 से 23 सितंबर के बीच सेबी के पास अपने मसौदा आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए थे. उन्हें 23 से 27 दिसंबर के बीच सेबी से जवाब मिला. जिन अन्य कंपनियों को आईपीओ लाने की मंजूरी मिली है, उनमें आईवैल्यू इंफोसॉल्यूशंस लिमिटेड, क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और फैबटेक टेक्नोलॉजीज शामिल हैं.

Ivalue Infosolutions IPO

बेंगलुरु स्थित टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन कंपनी ने इस साल 5 सितंबर को सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर्स दाखिल किया है. इसमें फ्रेश इश्यू कंपोनेंट नहीं हैं और आईपीओ में मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 1.87 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री OFS के जरिए की जाएगी. प्रमोटरों के पास आईवैल्यू में 38.67 फीसदी हिस्सेदारी है और 61.33 फीसदी शेयर सुंदरा (मॉरीशस) सहित पब्लिक शेयरहोल्डर्स के स्वामित्व में हैं.

Ather Energy IPO

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी ने महाराष्ट्र में E2W फैक्ट्री की स्थापना और कर्ज में कमी के लिए फंड जुटाने के इरादे से 9 सितंबर को ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए थे. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता Ather Energy 4,500 करोड़ रुपये का आईपीओ लॉन्च करेगी. इसमें 3,100 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी और 2.2 करोड़ शेयर ऑफर-फॉर-सेल के तहत शामिल होंगे. यह फंड नई फैक्ट्री सेटअप और कर्ज चुकाने में खर्च होगा.

Oswal Pumps IPO

सोलर एनर्जी से चलने वाले और ग्रिड कनेक्टेड सबमर्सिबल और मोनोब्लॉक पंप और इलेक्ट्रिक मोटर बनाने वाली हरियाणा स्थित कंपनी ने 17 सितंबर को अपने आईपीओ के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया था. हरियाणा की यह कंपनी 1,000 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी और 1.13 करोड़ शेयर ऑफर-फॉर-सेल के जरिए फंड जुटाएगी. यह राशि नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित करने और कर्ज चुकाने में खर्च होगी.

Quality Power Electrical IPO

हाई वोल्टेज इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और सॉल्यूशन प्रोवाइडर ने 16 सितंबर को सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए थे. 100 फीसदी Pandyan परिवार के स्वामित्व वाली यह कंपनी 225 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी और 1.2 करोड़ शेयर ऑफर-फॉर-सेल के जरिए फंड जुटाएगी.

Fabtech Technologies IPO

फैबटेक टेक्नोलॉजीज ने इस साल 14 सितंबर को अपने आईपीओ के लिए सेबी के पास कागजात दाखिल किए थे. कंपनी फार्मास्यूटिकल्स, बायोटेक और हेल्थकेयर इंडस्ट्री के लिए टर्नकी इंजीनियरिंग सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है. इस आईपीओ में 1.20 करोड़ फ्रेश शेयर जारी होंगे. यह रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के साथ रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस भरने से पहले प्री-आईपीओ राउंड के माध्यम से 10 करोड़ रुपये तक जुटा सकता है.

Schloss Bangalore IPO

The Leela ब्रांड के तहत होटल और रिसॉर्ट्स संचालित करने वाली Schloss Bangalore 5,000 करोड़ रुपये का आईपीओ लॉन्च करेगी. इसमें 3,000 करोड़ रुपये फ्रेश इश्यू और 2,000 करोड़ रुपये ऑफर-फॉर-सेल शामिल होंगे. यह इन छह कंपनियों में सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू है. कंपनी कर्ज चुकाने के लिए फ्रेश इश्यू आय में से 2700 करोड़ रुपये का उपयोग करेगी. शेष फ्रेश इश्यू फंड का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा, जबकि ऑफर-फॉर सेल आय प्रमोटर को जाएगी.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

23 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

23 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

23 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago