होम / बिजनेस / इस हफ्ते आ जाएंगे इन 4 कंपनियों के IPO, बन सकता है कमाई का मौका

इस हफ्ते आ जाएंगे इन 4 कंपनियों के IPO, बन सकता है कमाई का मौका

इस हफ्ते एक दो नहीं बल्कि चार कंपनियों के आईपीओ आ रहे हैं. इन IPO के जरिए 5 हजार करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट करने वालों को आईपीओ का इंतजार रहता है. यदि आप भी उनमें से एक हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. इस हफ्ते एक दो नहीं बल्कि चार कंपनियों के आईपीओ आ रहे हैं. इन IPO के जरिए 5 हजार करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास किया जाएगा. हाल के दिनों में आए कई आईपीओ ने निवेशकों को मोटा मुनाफा कमाकर दिया है. ऐसे में ये आईपीओ भी कुछ न कुछ प्रॉफिट करा सकते हैं.

इतने समय खुले रहेंगे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्चियन केमिकल इंडस्ट्रीज और फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस के साथ-साथ केंज टेक्नोलॉजी इंडिया और आइनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेस का आईपीओ आने वाला है. चारों कंपनियों ने इसकी तैयारी कर ली है और इसी हफ्ते उनके आईपीओ आ सकते हैं. आर्चियन केमिकल्स और फाइव स्टार बिजनेस के IPO 9-11 नवंबर तक खुले रहेंगे. जबकि केंज टेक्नोलॉजी और आइनॉक्स ग्रीन के आईपीओ क्रमश: 10 और 11 नवंबर तक खुले रहेंगे.  

आ चुके हैं इनके IPO 
पिछले हफ्ते भी 4 कंपनियां अपने आईपीओ लेकर आई थीं. इन कंपनियों में बीकाजी फूड्स इंटरनेशल और ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड शामिल हैं. चलिए अब आपको ज़बरदस्त रिटर्न देने वाले एक शेयर के बारे में बताते हैं. चंद्र प्रभु इंटरनेशनल लिमिटेड (Chandra Prabhu International Ltd) ने पिछले पांच सालों में 561.15% और पिछले तीन वर्षों के दौरान 737% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों का समापन मूल्य 155.70 रुपए था. 

क्या होता है IPO?
Initial Public Offer यानी IPO, जब कोई कंपनी इक्विटी मार्केट से यानी शेयर बाजार से पैसे जुटाना चाहती है तो उसके पास बहुत से तरीके होते हैं. उसी में से एक तरीका होता है  IPO. जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर पब्लिक में बेचने के लिए ऑफर करती है, तो उसे Initial Public Offer या IPO कहते हैं. ये शेयर BSE और NSE जैसे स्टॉक एक्सचेंज के जरिए निवेशकों की खरीद के लिए रखे जाते हैं. जब ये शेयर निवेशकों द्वारा खरीद लिए जाते हैं तो वो कंपनी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हो जाती है और प्राइवेट से पब्लिक लिस्टेड कंपनी बन जाती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

4 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago