✕

होम / बिजनेस / Paytm को मिली इस राहत से आपकी भी टेंशन होगी कुछ कम, जानें कैसे

Paytm को मिली इस राहत से आपकी भी टेंशन होगी कुछ कम, जानें कैसे

रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए थे, जो आज से अमल में आ रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुश्किलों में घिरे पेटीएम (Paytm) को बड़े दिनों के बाद कोई अच्छी खबर सुनने को मिली है. नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने कंपनी को थर्ड-पार्टी एप्लीकेशन प्रोवाइडर (TPAP) के तौर पर यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) से जुड़ने की मंजूरी दे दी है. इसका मतलब है कि 15 मार्च यानी आज की डेडलाइन के बाद भी Paytm से UPI पेमेंट पर कोई टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. पेटीएम यूजर ऐप के जरिए सीधे UPI ट्रांजैक्शन कर सकेंगे. Paytm के लिए एक्सिस बैंक, HDFC बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और YES बैंक को पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर (PSP) के तौर पर चुना गया है. 

ऐसे मिलेगा फायदा
Paytm को यह अच्छी खबर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) को दी गई 15 मार्च की समयसीमा से ठीक पहले मिली है. NPCI की तरफ से बताया गया है कि YES बैंक मर्चेंट एक्वायरिंग बैंक के तौर पर भी काम करेगा. यूजर पहले की तरह ही UPI पेमेंट और ऑटोपे मैंडेट के लिए पेटीएम का इस्तेमाल कर सकेंगे. NPCI के मुताबिक, यह इंतजाम पेटीएम के मौजूदा यूजर्स और मर्चेंट्स को यूपीआई लेनदेन, ऑटोपे की सहमति को निर्बाध ढंग से जारी रखने में सक्षम बनाएगा. इसके साथ ही पेटीएम को सलाह दी गई है कि जहां भी जरूरी हो, सभी मौजूदा हैंडल और सहमतियों को जल्द से जल्द नए भुगतान प्रणाली प्रदाता बैंकों में स्थानांतरित करे. 

रीडायरेक्ट होगा हैंडल
इस नए अपडेट के बाद Paytm हैंडल को यस बैंक पर रीडायरेक्ट किया जाएगा. ताकि मौजूदा यूजर्स और मर्चेंट्स बिना किसी रुकावट के यूपीआई लेनदेन और ऑटोपे मैनडेट जारी कर सकें. बता दें कि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के लिए थर्ड पार्टी एप्लीकेशन प्रोवाइडर (TPAP) लाइसेंस प्रदान करता है. यह लाइसेंस उन कंपनियों एवं संस्थानों को दिया जाता है जो यूपीआई-बेस्‍ड पेमेंट सेवाएं देना चाहते हैं. यूपीआई की सुविधा थर्ड पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर के जरिए दी जाती है और इसके लिए NCPI की मंजूरी जरूरी है.

क्या-क्या रहेगा चालू?
रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए थे, जो आज से अमल में आ रहे हैं. ऐसे में यह जानना भी जरूरी है कि Paytm पर क्या-क्या काम करता रहेगा. पेटीएम ऐप काम कर रहा है और 15 मार्च 2024 के बाद भी ये काम करता रहेगा. उदाहरण के तौर पर पेटीएम QR कोड, साउंडबॉक्स और कार्ड मशीनें पहले की तरह चालू रहेंगी. इसी तरह, पेटीएम ऐप पर फिल्मों, इवेंट, फ्लाइट, ट्रेन, बस आदि की टिकट बुकिंग सहित अन्य सभी सेवाओं का लाभ भी उठाया जा सकेगा. इसके अलावा, यूजर्स अपने मोबाइल फोन, DTH या OTT सब्सक्रिप्शन को रीचार्ज करना जारी रख सकते हैं. साथ ही सभी यूटिलिटी बिलों का भुगतान भी पेटीएम ऐप के माध्यम से किया जा सकेगा. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

19 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

19 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

20 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

22 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

20 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.