होम / बिजनेस / आसमान से जमीन पर आई Go First को खरीदना चाहती हैं ये कंपनियां, 3 नाम आए सामने!

आसमान से जमीन पर आई Go First को खरीदना चाहती हैं ये कंपनियां, 3 नाम आए सामने!

गो फर्स्ट को अपना बनाने के लिए 3 कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है, इनमें से 2 विदेशी कंपनियां हैं. इन कंपनियों ने बोली की डेडलाइन बढ़ाने का अनुरोध किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिवालिया हो चुकी गो फर्स्ट (Go First) को खरीदने की दौड़ में 3 कंपनियों के नाम सामने आए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अफ्रीका की Safrik Investments, शारजहां की एविएशन कंपनी Sky One और घरेलू एयरलाइन स्पाइस जेट दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही Go First को अपना बनाना चाहती हैं. इन कंपनियों ने बोली आमंत्रित करने की डेडलाइन को बढ़ाने का आग्रह किया है. डेडलाइन आगे बढ़ेगी या नहीं, इस पर कर्जदाताओं की कमेटी आने वाले दिनों में फैसला लेगी.    

बढ़ सकती है डेडलाइन 
गो फर्स्ट के लिए बोलियां मंगाने की अंतिम तारीख 22 नवंबर 2023 थी, लेकिन तब तक किसी भी कंपनी की तरफ से इस खरीदने की इच्छा जाहिर नहीं की गई थी. ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी के लेंडर्स डेडलाइन बढ़ाने के अनुरोध को स्वीकार कर लें. कंपनी की दिवालिया प्रक्रिया को देख रही संस्था को बोलियों से बेहतर रिकवरी की उम्मीद है. गो फर्स्ट ने अमेरिकी कंपनी Pratt & Whitney से 1 बिलियन डॉलर की मांग की है. आरोप है कि इस कंपनी ने समय रहते गो फर्स्ट के जहाजों में इंजन नहीं बदले, जिस वजह से उसके आधे से अधिक विमान उड़ान नहीं भर पाए और उसका घाटा बढ़ता चला गया.

सभी फ्लाइट्स हैं रद्द
गो फर्स्ट की सभी फ्लाइट्स 4 फरवरी तक रद्द हैं. कंपनी शुरू से यह कहती आई है कि प्रैट एंड व्हिटनी ने इंजनों की आपूर्ति समय पर नहीं की, जिसकी वजह से उसे काफी नुकसान उठाना पड़ा. जाहिर है जब फ्लाइट ही नहीं चलेंगी, तो पैसा कहां से आएगा. गो फर्स्ट को बकाया राशि का भुगतान नहीं करने के चलते लीज पर लिए गए विमानों को वापस करना पड़ा. कंपनी की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए ईंधन कंपनियों ने उसे कैश एंड कैरी वाले वर्ग में रख दिया. जिसका मतलब है हर दिन उड़ान के लिए ईंधन का भुगतान, जो कंपनी के लिए मुमकिन नहीं था. गौरतलब है कि प्रैट एंड व्हिटनी विमानों के इंजन बनाती है और इस मामले में दुनिया की लीडिंग कंपनी है.

ये भी पढ़ें - अनिल अग्रवाल का दिल तोड़ने वाली इस कंपनी को कहीं मिल न जाए Bharat पर प्यार लुटाने की सजा

P&W पर लगाए हैं आरोप
गो फर्स्ट का कहना था कि अमेरिकी फर्म ने ऑर्डर के मुताबिक इंजन नहीं दिए, जिसके चलते उसके बेड़े के 50% विमानों का परिचालन ठप रहा. यानी वो उड़ान भरने की स्थिति में नहीं रहे. आरोपों के मुताबिक, Pratt & Whitney (P&W) की तरफ से इंजन की सप्लाई लगातार प्रभावित रही. गो फर्स्ट ने उसे 27 अप्रैल, 2023 तक कम से कम 10 स्पेयर लीज्ड इंजन और 10 अतिरिक्त इंजन देने को कहा था, लेकिन ऐसा नहीं किया. इतना ही नहीं, उसकी ओर से भेजे जा रहे इंजनों के विफल होने की संख्या बढ़ती रही. नतीजतन उड़ानें बंद करनी पड़ीं. गो फर्स्ट के बेड़े में लगभग 90% प्रैट एंड व्हिटनी के इंजन वाले A320 नियो विमान हैं. स्पेयर पार्ट्स की अनुपलब्धता और P&W की ओर से रेट्रो फिटेड इंजनों की आपूर्ति में देरी के कारण कई विमानों को सेवा से बाहर करना पड़ा था. अपनी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए कंपनी ने खुद ही नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) में वॉलेंटरी इनसॉल्वेंसी प्रॉसीडिंग के लिए एप्लिकेशन दी थी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

58 minutes ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

2 hours ago

2036 तक भारत की अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन बनेगा मिडिल क्लास: निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री के अनुसार, वर्तमान में भारत की करीब 31 फीसदी आबादी मिडिल क्लास में शामिल है. वर्ष 1995 से इस वर्ग की आबादी में औसतन 6.3 फीसदी सालाना वृद्धि दर्ज की गई है.

2 hours ago

मीडिया और एक्सपीरिएंशियल इकोनॉमी में योगदान के लिए डॉ. अनुराग बत्रा को मिला विशेष सम्मान

नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने BW Businessworld और exchange4media Group के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा को मीडिया, उद्योग और प्रोफेशनल कम्युनिटी निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान दिया.

3 hours ago

Meta को केंद्र सरकार का नोटिस, Instagram पर बाल यौन शोषण से जुड़े कंटेंट हटाने का निर्देश

सरकार का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा.

6 hours ago

बड़ी खबरें

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

58 minutes ago

केपी ग्रुप के वाइस चेयरमैन बने प्रो. सुनील कुमार माहेश्वरी

आईआईटी दिल्ली और आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्र प्रो. माहेश्वरी के पास करीब 40 वर्षों का अनुभव. केपी ग्रुप ने कहा- उनका नेतृत्व कंपनी के अगले विकास चरण को नई दिशा देगा.