✕

होम / बिजनेस / इस हफ्ते शेयर बाजार में सिर्फ 3 दिन होगा कारोबार, जानें किस दिन नहीं खुलेगा बाजार

इस हफ्ते शेयर बाजार में सिर्फ 3 दिन होगा कारोबार, जानें किस दिन नहीं खुलेगा बाजार

अगले हफ्ते बैंक समेत शेयर बाजार 3 दिन बंद रहेंगे. शनिवार और रविवार की छुट्टी के अलावा एक और दिन बाजार में कारोबार और बैंकों में काम नहीं होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप भी शेयर बाजार से कमाई करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. दरअसल, अगले हफ्ते आपकी शेयर बाजार से होने वाली कमाई पर असर पड़ सकता है. अगले हफ्ते बैंकों समेत शेयर मार्केट में तीन दिन छुट्टी रहने वाली है. शनिवार और रविवार की छुट्टी के अलावा एक और दिन बाजार में कारोबार नहीं होगा. अगस्त के महीने में त्योहारों की भरमार है. ऐसे में अगले हफ्ते स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के कारण बैंकों के साथ-साथ शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी. वहीं, अगस्त के महीने में स्वतंत्रता दिवस, रक्षा बंधन समेत कई कारणों के चलते बैंक और शेयर बाजार बंद रहने वाले हैं.

15 अगस्त के कारण मार्केट में नहीं होगा कारोबार

अगले सप्ताह गुरुवार को पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे में पूरे देश में इस राष्ट्रीय पर्व के मौके पर छुट्टी रहेगी. बैंक और स्कूलों के साथ-साथ शेयर बाजार भी बंद रहेगा. शनिवार और रविवार को साप्ताहिक छुट्टी के कारण मार्केट बंद रहने वाला है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बाजार बंद रहने के कारण इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव, SLB, करेंसी डेरिवेटिव और इंटरेस्ट डेरिवेटिव मार्केट बंद रहेगा.

अगस्त में इतने दिन मार्केट रहेंगे बंद

•    15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस के दिन शेयर मार्केट रहेगा बंद
•    17 अगस्त – शनिवार के दिन रहेगा अवकाश
•    18 अगस्त – रविवार के दिन रहेगा अवकाश
•    24 अगस्त – शनिवार के कारण रहेगा अवकाश
•    25 अगस्त – रविवार के कारण रहेगी छुट्टी
•    31 अगस्त – शनिवार के कारण रहेगी छुट्टी

BSE-NSE में इन दिनों भी रहेगी छुट्टी

•    महात्मा गांधी जयंती की छुट्टी (बुधवार, 02 अक्टूबर) को अवकाश रहेगा
•    दीपावली (शुक्रवार, 01 नवंबर) को शेयर बाजार बंद रहने वाला है
•    गुरु नानक जयंती (शुक्रवार, 15 नवंबर) के कारण शेयर बाजार में अवकाश रहेगा
•    क्रिसमस (बुधवार, 25 दिसंबर) के कारण मार्केट बंद रहने वाला है

बैंकों में भी रहेगी छुट्टी

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कारण पूरे देश में अवकाश रहने वाला है. 18 अगस्त को रविवार की छुट्टी रहेगी. 19 अगस्त को पूरे देश रक्षाबंधन के त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे में इस कारण अहमदाबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ जैसे शहरों में बैंक बंद रहने वाले है. वहीं, 20 अगस्त को श्री नारायण गुरु जयंती कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंकों में अवकाश रहने वाला है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 hour ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

2 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

3 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

3 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 hour ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

3 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

2 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

3 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

7 hours ago