✕

होम / बिजनेस / खत्म नहीं हुईं हैं IIFL फाइनेंस और JMFPL की मुश्किलें, अब सामने आई ये बड़ी खबर

खत्म नहीं हुईं हैं IIFL फाइनेंस और JMFPL की मुश्किलें, अब सामने आई ये बड़ी खबर

RBI फाइनेंस की दो कंपनियों की स्पेशल ऑडिट करने जा रहा है. केंद्रीय बैंक ने विशेष ऑडिट करने के लिए ऑडिटर्स की नियुक्ति को लेकर टेंडर मंगाए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

IIFL फाइनेंस लिमिटेड और JM फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स लिमिटेड (JMFPL) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. दरअसल, केंद्रीय रिजर्व बैंक (RBI) नियामक उल्लंघनों की जांच के लिए IIFL फाइनेंस लिमिटेड और JM फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स लिमिटेड (JMFPL) का एक स्पेशल ऑडिट शुरू करेगा. यह स्पेशल ऑडिट आगामी 12 अप्रैल से किया जाएगा. बता दें कि IIFL फाइनेंस को गोल्ड लोन देने से रोक दिया गया है, वहीं JMFPL की बात करें तो शेयरों या डिबेंचर के फाइनेंसिंग पर प्रतिबंध का सामना करना पड़ रहा है. इन दोनों कंपनियों पर प्रतिबंध लगाते समय आरबीआई ने कहा था कि एक स्पेशल ऑडिट पूरा होने और कमियों को दूर करने के बाद ही प्रतिबंधों की समीक्षा की जाएगी.

JM Financial पर रोक क्यों?

JM Financial Products Ltd पर RBI की कार्रवाई की बात करें तो केंद्रीय बैंक ने 5 मार्च को तत्काल प्रभाव से जेएम फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स लिमिटेड (JMFPL) को शेयरों और डिबेंचर पर लोन देने से रोक दिया था. इसमें। PO पर लोन की मंजूरी और डिस्बर्समेंट भी शामिल था. फैसले की घोषणा करते हुए RBI ने कहा था कि जेएम फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स की ऋण प्रक्रिया में कुछ गंभीर कमियां देखने के बाद यह कार्रवाई की गई है. RBI ने यह भी कहा था कि रेगुलेटरी गाइडलाइंस के उल्लंघन के अलावा, कंपनी में गवर्नेस के मुद्दों पर गंभीर चिंताएं भी हैं.

शॉपिंग करके होली के त्योहार को बनाएं खास, कपड़ों से लेकर कारों पर मिल रहा आकर्षक डिस्काउंट

IIFL फाइनेंस पर कब हुई कार्रवाई?

4 मार्च, 2024 को केंद्रीय रिजर्व बैंक ने तत्काल प्रभाव से ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए IIFL फाइनेंस को नए गोल्ड लोन स्वीकृत करने और वितरित करने से रोक दिया था. 31 दिसंबर, 2023 तक IIFL फाइनेंस ग्रुप की मैनजमेंट के तहत कुल समेकित संपत्ति (एयूएम) में गोल्ड लोन का हिस्सा 32 प्रतिशत (24,692 करोड़ रुपये) और IIFL फाइनेंस के स्टैंडअलोन एयूएम का 79 प्रतिशत था. 25 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में गोल्ड लोन ब्रांच हैं, जिनमें लगभग 15,000 कर्मचारी हैं. जेएम फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स के लिए 5 मार्च, 2024 को आरबीआई ने इसे तत्काल प्रभाव से शेयरों और डिबेंचर के खिलाफ किसी भी प्रकार का फाइनेंस प्रोवाइडर करने से रोक दिया, जिसमें आईपीओ के खिलाफ ऋण की मंजूरी और वितरण भी शामिल था.

ग्राहकों के हित में लिया गया फैसला

पिछले कुछ महीनों से RBI इन कमियों को लेकर IIFL Finance के सीनियर मैनेजमेंट और ऑडिटर्स के साथ बातचीत कर रहा है. हालांकि, अब तक कोई सार्थक सुधारात्मक कार्रवाई सामने नहीं आई है. इससे ग्राहकों के हित में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाना जरूरी हो गया. RBI ने कहा कि लगाए गए प्रतिबंधों का रिव्यू RBI द्वारा शुरू किए जाने वाले एक विशेष ऑडिट के पूरा होने के बाद और कमियों को दूर किए जाने के बाद किया जाएगा. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

13 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

13 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

14 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

16 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

14 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.