✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार में 20 नवंबर को नहीं होगा कारोबार, इस वजह से बंद रहेंगे NSE और BSE

शेयर बाजार में 20 नवंबर को नहीं होगा कारोबार, इस वजह से बंद रहेंगे NSE और BSE

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान को देखते हुए 20 नवंबर को कारोबारी अवकाश घोषित कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजारों में आने वाली 20 नवंबर 2024 को बुधवार के दिन छुट्टी रहेगी और स्टॉक मार्केट में BSE और NSE पर कोई कामकाज नहीं होगा. शेयर बाजार में अवकाश का ऐलान महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के उपलक्ष्य में किया गया है. शेयर बाजार ने इस बात की आधिकारिक जानकारी दे दी है. स्टॉक मार्केट के दोनों एक्सचेंज यानी बीएसई और एनएसई पर शेयर बाजार में अवकाश रहेगा और इस दिन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के चलते एक्सचेंज पर कामकाज नहीं होगा. करेंसी मार्केट और कमोडिटी एक्सचेंज पर भी कारोबार का अवकाश रहेगा. 

20 नवंबर को मुंबई में वोटिंग 

इसी दिन झारखंड विधानसभा चुनाव भी होंगे और उत्तर प्रदेश के 9 विधानसभा उपचुनाव का ऐलान हो चुका है. वैसे शेयर बाजार में छुट्टी इसलिए दी गई है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई जहां से स्टॉक एक्सचेंज संचालित होते हैं, वहां चुनावी दिन है. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 20 नवंबर को राजनीतिक हलचल रहेगी और इसी कारण से वित्तीय कामकाज को थोड़ा विराम देने की कोशिश की गई है जिससे सभी मुंबईकर और महाराष्ट्र के वासी अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग कर सकें. 

नवंबर में 12 दिन बंद रहेंगे शेयर बाजार

नवंबर में शेयर बाजार कुल 12 दिन बंद रहने वाला है और इसका कारण है त्योहारों और विशेष छुट्टियां. शुक्रवार 1 नवंबर को दिवाली के उपलक्ष्य में स्टॉक मार्केट में छुट्टी थी. इसके बाद 15 नवंबर शुक्रवार को गुरु नानक जयंती के चलते शेयर बाजार में अवकाश रहेगा. इसके बाद 20 नवंबर को बुधवार के दिन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दिन शेयर बाजार बंद रहेगा. वहीं महीने के सभी शनिवार और रविवार को मिलाकर नवंबर में कुल 12 दिनों का शेयर बाजार अवकाश शामिल हो रहा है.

NSE पर जारी हुआ अवकाश का नोटिफिकेशन

एनएसई पर एक्सचेंज की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया कि "आगामी बुधवार 20 नवंबर को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के उपलक्ष्य में ट्रेडिंग अवकाश जारी रखा जाएगा." जानकारी के लिए बता दें कि 288 सदस्यों वाली विधानसभा में 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को काउंटिग यानी वोटो की गिनती होगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

19 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

21 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

21 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

21 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

22 hours ago

बड़ी खबरें