✕

होम / बिजनेस / इस हफ्ते शेयर बाजार में रहेगी हलचल, 3 आईपीओ होंगे लॉन्च, 4 की होगी लिस्टिंग

इस हफ्ते शेयर बाजार में रहेगी हलचल, 3 आईपीओ होंगे लॉन्च, 4 की होगी लिस्टिंग

इस हफ्ते तीन IPO लॉन्च होने जा रहे हैं, जिनमें से एक मेन बोर्ड से और तीन SME बोर्ड से हैं. इसके अलावा, चार IPO की लिस्टिंग भी होने वाली है, जिनमें स्विगी का IPO भी शामिल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इस हफ्ते भी प्राइमरी मार्केट में रौनक देखने को मिलेगी. इस हफ्ते 3 कंपनियां अपने आईपीओ लॉन्च करने जा रही हैं. इनमें एक मैनबोर्ड और 2 एसएमई आईपीओ होंगे. ये तीनों कंपनियां मिलकर आईपीओ के जरिए कुल 1173.3 करोड़ रुपये जुटाना चाहती हैं. जहां तक लिस्टिंग की बात है तो नए सप्ताह में 4 कंपनियां शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करने वाली हैं. ये सभी कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं और इनमें फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी Swiggy भी शामिल है. आइए जानते हैं इस बारे में डिटेल से...

Mangal Compusolution IPO: 16.23 करोड़ रुपये का यह इश्यू 12 नवंबर को खुलेगा और 14 नवंबर को बंद होगा, शेयर BSE SME पर 20 नवंबर को लिस्ट होंगे. बोली लगाने के लिए प्राइस 45 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 3000 शेयर है.

Onyx Biotec IPO: ओनिक्स बायोटेक का पब्लिक इश्यू 13 नवंबर को खुलने जा रहा है, इसके लिए प्राइस बैंड 58-61 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. लॉट साइज 2,000 शेयर है, IPO का साइज 29.34 करोड़ रुपये है. इश्यू 18 नवंबर को बंद होगा, शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 21 नवंबर को होगी.

Zinka Logistics Solutions IPO: इस पब्लिक इश्यू के लिए प्राइस बैंड 259-273 रुपये प्रति शेयर तय किया है. लगभग 1114.72 करोड़ रुपये साइज वाला यह IPO 13 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 18 नवंबर को बंद होगा, शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 21 नवंबर को होगी.

पहले से खुले हैं ये IPO

Niva Bupa Health Insurance Company IPO: 2,200 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 7 नवंबर को ओपन हुआ और क्लोजिंग 11 नवंबर को होगी. शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 14 नवंबर को हो सकती है. IPO में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 70-74 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. लॉट साइज 200 शेयर है, अब तक यह इश्यू 1.24 गुना भर चुका है.

Neelam Linens and Garments IPO: यह इश्यू 8 नवंबर को खुला था और 12 नवंबर को बंद होगा, IPO का साइज 13 करोड़ रुपये है. शेयर NSE SME पर 18 नवंबर को लिस्ट होंगे. बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 20-24 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 6000 शेयर है, अभी तक यह IPO 2.72 गुना भरा है.

इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

मंगलवार को शेयर बाजार के दोनों स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE पर बेंगलुरु की हेल्थकेयर कंपनी सैगिलिटी इंडिया (Sagility India) के शेयर लिस्ट होंगे. फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी (Swiggy) का आईपीओ (Swiggy IPO) स्टॉक मार्केट में एंट्री लेने के लिए तैयार है. कंपनी के शेयर की लिस्टिंग 13 नवंबर 2024 को होगी. सोलर सेक्टर की एसीएमई सोलर होल्डिंग्स का आईपीओ (ACME Solar Holdings IPO) 13 नवंबर को लिस्ट होगा. वहीं 12 नवंबर को निवेशकों के अकाउंट में शेयर आ सकते हैं. हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) की कंपनी निवा बूपा का आईपीओ 14 नवंबर को लिस्ट होगा. इस आईपीओ में आप 11 नवंबर 2024 यानी कल तक निवेश कर सकते हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

18 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

20 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

20 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

20 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

21 hours ago

बड़ी खबरें