होम / बिजनेस / शेयर बाजार में दिखेगी रौनक! इस हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, 7 की होगी लिस्टिंग

शेयर बाजार में दिखेगी रौनक! इस हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, 7 की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह प्राइमरी मार्केट के लिए व्यस्त रहने वाला है. इस दौरान एक आईपीओ मेनबोर्ड में और 4 एसएमई आईपीओ लॉन्च करने की घोषणा हो चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सोमवार यानि आज से शुरू हो रहे कारोबारी सप्‍ताह में निवेशकों के पास कमाई का शानदार मौका होगा. इस हफ्ते में आपको पांच आईपीओ में पैसा लगाने का मौका मिलेगा. जो नए आईपीओ मार्केट में आएंगे, उनमें एक मेन बोर्ड से और चार एसएमई सेगमेंट से हैं. नए आईपीओ के अलावा 7 कंपनियों की शेयरों की बाजार में लिस्टिंग भी लिस्टिंग भी होगी. अगर आप भी इन आईपीओ में निवेश करने की सोच रहे हैं तो चलिए इन सभी के बारे में आपको फटाफट सारी डिटेल्स देते हैं.

मेन बोर्ड में एक आईपीओ होगा लॉन्च

Denta Water IPO: 220.50 करोड़ रुपये साइज का पब्लिक इश्यू 22 जनवरी को खुलने जा रहा है. क्लोजिंग 24 जनवरी को होगी. IPO में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 279- 294 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 50 शेयर है. शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 29 जनवरी को होगी.

एसएमई सेगमेंट से इनकी होगी एंट्री

CapitalNumbers Infotech IPO: यह पब्लिक इश्यू 20 जनवरी को खुलने जा रहा है. कंपनी का इरादा IPO से 169.37 करोड़ रुपये जुटाना है. IPO में 250-263 रुपये प्रति शेयर के भाव पर और 400 शेयरों के लॉट में बोली लगाई जा सकती है. इश्यू 22 जनवरी को बंद होगा. शेयरों की लिस्टिंग 27 जनवरी को BSE SME पर होगी.

Rexpro Enterprises IPO: 53.65 करोड़ रुपये का इश्यू 22 जनवरी को खुलकर 24 जनवरी को बंद होगा. शेयर NSE SME पर 29 जनवरी को लिस्ट होंगे. IPO में 145 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बोली लगेगी, लॉट साइज 1000 शेयर है.

CLN Energy IPO: यह 23 जनवरी को ओपन होगा और 27 जनवरी को बंद होगा। कंपनी 72.30 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. शेयर BSE SME पर 30 जनवरी को लिस्ट होंगे. IPO में 235-250 रुपये प्रति शेयर के भाव पर और 600 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं.

GB Logistics Commerce IPO: इसमें 24.58 लाख नए शेयर जारी होंगे. इश्यू 24 जनवरी को खुलेगा और 28 जनवरी को बंद होगा. बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड अभी तक तय नहीं हुआ है. IPO बंद होने के बाद शेयर BSE SME पर 31 जनवरी को लिस्ट हो सकते हैं.

इन कंपनियों के शेयर होंगे लिस्ट 

नए सप्ताह में 20 जनवरी को NSE SME पर Barflex Polyfilms और BSE, NSE पर Laxmi Dental के शेयर लिस्ट होंगे. 22 जनवरी को NSE SME पर Kabra Jewels और BSE SME पर Rikhav Securities की लिस्टिंग होगी. इसके बाद 23 जनवरी को BSE SME पर Landmark Immigration और BSE, NSE पर Stallion India के शेयर शुरुआत करेंगे. 24 जनवरी को EMA Partners की लिस्टिंग NSE SME पर होगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

1 hour ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

1 hour ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

3 hours ago

भारत बना दुनिया का 11वां सबसे बड़ा FDI डेस्टिनेशन, 44% बढ़ा विदेशी निवेश: रिपोर्ट

UNCTAD की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में भारत में एफडीआई प्रवाह बढ़कर 38.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 2024 में 27.09 अरब डॉलर था.

3 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार ने लिया ब्रेक, अब आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 104.35 अंक यानी 0.13% गिरकर 78,180.72 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 भी 31.65 अंक यानी 0.13% की गिरावट के साथ 24,398.70 अंक पर आ गया.

4 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

1 hour ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

1 hour ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

3 hours ago

भारत बना दुनिया का 11वां सबसे बड़ा FDI डेस्टिनेशन, 44% बढ़ा विदेशी निवेश: रिपोर्ट

UNCTAD की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में भारत में एफडीआई प्रवाह बढ़कर 38.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 2024 में 27.09 अरब डॉलर था.

3 hours ago

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

19 hours ago