✕

होम / बिजनेस / ATM में कैश विड्रॉल के नियम में होगा बदलाव, धोखाधड़ी पर लगेगी रोक

ATM में कैश विड्रॉल के नियम में होगा बदलाव, धोखाधड़ी पर लगेगी रोक

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) एटीएम बूथों पर नकदी निकासी के नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. इससे ग्राहकों की सुरक्षा मजबूत होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आपको भी एटीएम से पैसे निकालते हुए डर लगता है, तो ये खबर आपके लिए ही है. दरअसल, देशभर के चुनिंदा एटीएम (ATM) में नकद वापसी (Cash Retraction) सुविधा को फिर से शुरू किया जाएगा. इसमें तय समय के भीतर ग्राहक द्वारा ग्रहण नहीं की गई नकदी को एटीएम मशीन वापस खींच लेगी. यह कदम भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) एटीएम द्वारा ग्राहकों की सुरक्षा और ठगी रोकने लिए उठाया गया है.  तो आइए आपको इस सुविधा के बारे में विस्तार से बताते हैं?

क्या है नकद वापसी सुविधा?

एटीएम में नकद वापसी ऐसी सुविधा है, जिसमें यदि ग्राहक निर्धारित समय के भीतर कैश ट्रे नकदी नहीं उठाता है, तो मशीन उस नकदी को वापस खींच लेती है. पहले इस सुविधा का दुरुपयोग किया गया था, जहां जालसाज आंशिक राशि उठा लेते थे लेकिन मशीन लॉग में पूरी राशि की निकासी का रिकॉर्ड दर्ज होता था. इससे बैंकों को भारी चपत लग रही थी. इस कारण आरबीआई ने वर्ष 2012 में इस सुविधा को बंद कर दिया था.

ग्राहकों के साथ ऐसे होती है धोखाधड़ी

हालांकि, इसके बाद जालसाजों ने एटीएम बूथ पर धोखाधड़ी करने के लिए नया तरीका निकाल लिया. वे एटीएम की कैश-ट्रे के आगे नकली कवर लगाकर उसे बंद कर देते हैं, जिससे मशीन से निकली नकदी फंस जाती है और ग्राहक को दिखती नहीं है. उसे लगता है कि लेनदेन असफल हो गया है और वह चला जाता है. इसके बाद जालसाज वहां पहुंचकर नकली कवर को हटा देते हैं और नकदी निकाल लेते हैं. इससे निपटने के लिए आरबीआई ने अधिक तकनीकी सुरक्षा के साथ नकद वापसी व्यवस्था को लागू करने के निर्देश बैंकों को दिए हैं.

सबसे पहले यहां लागू होगी सुविधा

आरबीआई ने बैंकों को निर्देश दिए हैं कि वे उन एटीएम में इस सुविधा को फिर से सक्रिय करें, जहां इस प्रकार की धोखाधड़ी की संभावना अधिक है. इसके लिए इस तकनीक को लागू करने के लिए बैंकों से अपनी एटीएम मशीनों को अपग्रेड करने के लिए भी कहा गया है. बता दें, यह तकनीक विशेष रूप से उन मामलों में कारगर होगी जहां ग्राहक गलती से पैसे निकालना भूल जाते हैं या किसी कारणवश पैसे नहीं ले पाते. साथ ही, यदि कोई धोखेबाज किसी अन्य ग्राहक के पैसे लेने की कोशिश करता है, तो यह तकनीक उसे भी रोकने में मददगार होगी.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago