✕

होम / बिजनेस / धनतेरस के दिन शेयर बाजार में दिखी रौनक, निफ्टी-सेंसेक्स दूसरे दिन बढ़त पर बंद

धनतेरस के दिन शेयर बाजार में दिखी रौनक, निफ्टी-सेंसेक्स दूसरे दिन बढ़त पर बंद

भारतीय शेयर बाजार में तेजी बैंकिंग स्टॉक्स की बदौलत आई है. सरकारी और निजी दोनों ही बैंकों के शेयरों में जोरदार उछाल देखने को मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

धनतरेस का पावन दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए शानदार रहा है. पूरे दिन बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था. लेकिन आखिरी घंटों में बैंकिंग स्टॉक्स में निवेशकों की जोरदार खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी शानदार उछाल के साथ क्लोज हुआ है. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी शानदार रौनक देखने को मिली है. निफ्टी 127 अंक चढ़कर 24,466 पर बंद हुए. सेंसेक्स 363 अंक चढ़कर 80,369 पर बंद हुए. निफ्टी बैंक 1061 अंक चढ़कर 52,320 पर बंद हुए.

सबसे ज्यादा चढ़ने और गिरने वाले शेयर्स 

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयर आज हरे निशान में हुए. इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयरों में 5.13 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही. इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), एनटीपीसी (NTPC), बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) और अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयर 1.52 फीसदी से लेकर 3.13 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए.
वहीं सेंसेक्स के बाकी 14 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए. इसमें मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का शेयर 4.11 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा. वहीं टाटा मोटर्स (Tata Motors), सन फार्मा (Sun Pharma), भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) के शेयरों में 1.53 फीसदी से 4.06% तक की गिरावट देखी गई.

BSE के 2,581 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. एक्सचेंज पर कुल 3,991 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,243 शेयर तेजी के साथ बंद हुए. वहीं 1,624 शेयरों में गिरावट देखी गई. जबकि 124 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए. इसके अलावा 132 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ. वहीं 78 शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ.

निवेशकों के ₹6.29 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 29 अक्टूबर को घटकर 434.91 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 28 अक्टूबर को 441.20 लाख करोड़ रुपये था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 6.29 लाख करोड़ रुपये घटा है. या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 6.29 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

11 minutes ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

30 minutes ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

41 minutes ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

3 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

6 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

6 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

41 minutes ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

30 minutes ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

1 hour ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

3 hours ago