✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार में मचा हाहाकार, बढ़ी गिरावट के साथ बंद हुआ कारोबार, निवेशकों को भारी नुकसान

शेयर बाजार में मचा हाहाकार, बढ़ी गिरावट के साथ बंद हुआ कारोबार, निवेशकों को भारी नुकसान

बाजार में हफ्ते के दूसरे दिन मुनाफावसूली दिखी, जिसके बाद दोनों प्रमुख इंडेक्स यानी निफ्टी और सेंसेक्स करीब 1% गिरकर बंद हुए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

घरेलू शेयर बाजारों में दिसंबर महीना भी वॉलेटिलिटी के साथ गुजर रहा है. मंगलवार को बाजारों में गिरावट के साथ शुरुआत हुई और फिर ये गिरावट बढ़ती ही गई. क्लोजिंग में भारी गिरावट के साथ बाजार दिन के निचले स्तरों पर बंद हुए. निफ्टी 332 अंक गिरकर 24,336 पर बंद हुआ. सेंसेक्स 1064 अंक गिरकर 80,684 पर बंद हुआ और निफ्टी बैंक 746 अंक गिरकर 52,834 पर बंद हुआ. आज बैंकिंग, NBFCs और ऑटो स्टॉक्स में बड़ी बिकवाली आई. मेटल स्टॉक्स भी गिरे. दिन में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 शेयरों में बिकवाली आ रही थी. हालांकि, रियल्टी स्टॉक्स में आज भी अच्छी तेजी आई.

सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान में बंद 

शेयर बाजार में आज गिरावट इतनी तेज थी कि सेंसेक्स के सभी 30 के 30 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए. इसमें भी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का शेयर 2.83 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा. वहीं इंडसइंड बैंक (Indusind Bank), जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयरों में 1.94 फीसदी से 2.46% तक की गिरावट देखी गई.

2,441 शेयरों में रही गिरावट 

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. एक्सचेंज पर कुल 4,107 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला. इसमें से 1,576 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,441 शेयरों में गिरावट देखी गई. जबकि 90 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए. इसके अलावा 278 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ. वहीं 28 शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ.

निवेशकों के ₹4.98 लाख करोड़ डूबे 

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 17 दिसंबर को घटकर 455.08 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 16 दिसंबर को 460.06 लाख करोड़ रुपये था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 4.98 लाख रुपये घटा है. या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 4.98 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है.

बाजार में क्यों आई गिरावट?

यूं तो बाजार का मूड पिछले ढाई महीनों से कमजोर ही है, लेकिन पिछले हफ्ते की हल्की रिकवरी के बाद ऐसा लग रहा है कि बाजार संभल जाएंगे, लेकिन आज के कारोबार में तो बाजार का सेंटीमेंट बिल्कुल ही निगेटिव होता नजर आया. इसके पीछे हॉलीडे सीजन में विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से बिकवाली बढ़ने को माना जा रहा है. FII वॉल्यूम्स अभी कम है, ऊपर से अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक की ओर से ब्याज दरों पर होने वाली मीटिंग के पहले भी निवेशक सतर्क नजर आए. फेड की ओर से 25 बेसिस पॉइंट की कटौती का अनुमान लगाया जा रहा है. 

हालांकि, ये चिंताएं भी जताई जा रही हैं कि हो सकता है कि फेड रेट कट पर पॉज़ लगा सकता है या फिर आगे रेट कट और पॉलिसी को लेकर स्लोडाउन के संकेत दे सकता है, ऐसे में अभी सतर्क आउटलुक बना हुआ है. साथ ही फाइनेंशियल, आईटी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में बिकवाली ने भी बाजार पर दबाव डाला.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago