✕

होम / बिजनेस / कल शेयर मार्केट में मचा था हाहाकार, क्या आज उबरेगा भारतीय बाजार? जानिए

कल शेयर मार्केट में मचा था हाहाकार, क्या आज उबरेगा भारतीय बाजार? जानिए

शेयर बाजार में कल भारी उथल-पुथल देखने को मिली. सभी सेक्टरों में लगातार बिकवाली जारी रही और सत्र का समापन 345.55 अंकों की गिरावट के साथ 7 महीने के निचले स्तर पर हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार 13 जनवरी यानि सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में कमजोर रुख के साथ बंद हुए हैं. निफ्टी 25,100 से नीचे आ गया है. कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,022.77 अंक या 1.32 फीसदी की गिरावट के साथ 76.356.14 पर और निफ्टी 344.05 अंक या 1.47 फीसदी की गिरावट के साथ 23,087.45 पर बंद हुआ है. कल लगभग 458 शेयरों में तेजी आई, 3208 शेयरों में गिरावट आई और 99 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

ट्रेंट, अडानी एंटरप्राइजेज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बीपीसीएल और पावर ग्रिड कॉर्प निफ्टी के सबसे बड़े लूजर रहे. जबकि टीसीएस, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और एचयूएल निफ्टी के सबसे बड़े गेनरों में रहे. सभी सेक्टोरल इंडेक्स कल लाल निशान में बंद हुए हैं. इसमें रियल्टी इंडेक्स 6.7 फीसदी नीचे तथा तेल एवं गैस, पावर, पीएसयू, मेटल और मीडिया 3-4 फीसदी नीचे बंद हुए है. बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में 4-4 फीसदी की गिरावट आई है.

आज कैसा रहेगा मार्केट का हाल

बाजार के लिए आज बेहतर संकेत मिल रहे हैं. गिफ्ट निफ्टी में करीब 120 अंकों की तेजी नजर आ रही है. डॉलर इंडेक्स में थोड़ी नरमी दिखी. कल अमेरिकी बाजारों में निचले स्तर से रिकवरी दिखी. आज कई HDFC AMC, Network18, ShopperStop और Hathway Cables समेत कई अन्य कंपनियों के दिसंबर तिमाही नतीजे जारी होंगे. इसके अलावा महंगाई के आंकड़ों का भी असर देखने को मिलेगा.

इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

आज यानी 14 जनवरी 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में DEN Networks, HCL Tech, ITI Limited, Himadri Chem, BEL, Adani Energy Solutions, Bartronics India Ltd, Anand Rathi Wealth, JSW Energy, Delta Corp, Angel One, United Spirits जैसे नाम शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 


टैग्स शेयर बाजार
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

13 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

15 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

15 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

18 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

18 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

13 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

15 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

13 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

15 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

19 hours ago